साप्ताहिक समीक्षा-मूंग

24-Dec-2024 07:08 PM

सिमित मांग के चलते मूंग की कीमतों में घट बढ़ जारी   
              
नई दिल्ली। उत्पादक मंडियों में मूंग की उपलब्धता बनी रहने व नैफेड द्वारा कम भावो पर टेंडर पास किए जाने से दाल मिलर्स की मांग एकदम सुस्त बनी हुई है। दाल मिलर्स की सुस्त मांग के चलते चालू साप्ताह के दौरान मूंग की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। मुंग दाल में उठाव न होने के कारण मिलर्स की लिवाली सिमित बनी हुई है जिस कारण इस साप्ताह दिल्ली मूंग की कीमतों में 100 देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 7000/7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
राजस्थान 
उपलब्धता बनी रहने व ग्राहकी का अभाव बना रहने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान की मंडियों में मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में जोधपुर 6100/7250 रुपए जयपुर 6800/7500 रुपए सुमेरपुर 5500/7300 रुपए नागौर 7200/7900 रुपए मेड़ता 6800/7900 रुपए व किशनगढ़ 5700/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।   
मध्य प्रदेश 
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में पिपरिया 5500/7500 रुपए इंदौर 7500/8000 रुपए करेली 5000/5700 रुपए व जबलपुर 6500/7600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
कर्नाटक
दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से कर्नाटक मूंग की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की  गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में गुलबर्गा 4500/8०00 रुपए बीदर 7112/7897 रुपए हुबली 5800/7100 रुपए यादगीर 5607/7389 रुपए व गदग 6674/8209 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
महाराष्ट्र  
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में कोई हल चल नहीं देखी गयी और सप्तहांत में भाव सोलापुर 7200/8400 रुपए लातुर 6000/8000 रुपए अकोला 6550/8750 रुपए ,बार्शी 6500/7500 रुपए, अहमदनगर 6500/7800 रुपए व खामगाव 5500/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
अन्य  
चौतरफा गिरावट के असर व ग्राहकी कमजोर बनी रहने से ललितपुर मूंग की कीमतों में गत  साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में 5500/6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मूंग दाल 
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 9550/11750 रुपए जोधपुर 9250/9400 रुपए जयपुर 9300 रुपए भाटापारा 9700/10200 रुपए जलगांव 10000 रुपए व इंदौर 8900/9700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।