साप्ताहिक समीक्षा-मूंग

30-Dec-2024 07:45 PM

लिवाली बेहतर होने मूंग की कीमतों बढ़त     
             
नई दिल्ली। घटे भावो पर बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान मूंग की कीमतों में तेजी का रुख रहा। मूंग दाल में मांग निकलने से दाल मिलर्स की सक्रियता बढ़ी जिससे बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला। दाल मिलर्स की लिवाली बेहतर होने से इस साप्ताह दिल्ली मूंग की कीमतों में 200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और भाव सप्ताहंत में 7200/7700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
राजस्थान 
स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान की मंडियों में मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में जोधपुर 6100/7350 रुपए जयपुर 6800/7600 रुपए सुमेरपुर 5500/7500 रुपए नागौर 7200/7950 रुपए मेड़ता 6800/78000 रुपए व किशनगढ़ 5700/7200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।   
मध्य प्रदेश 
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में पिपरिया 5500/7500 रुपए इंदौर 7500/8000 रुपए करेली 5000/5700 रुपए व जबलपुर 6500/7600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
कर्नाटक
दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से कर्नाटक मूंग की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की  गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में गुलबर्गा 4500/8000 रुपए बीदर 7112/7897 रुपए हुबली 5800/7100 रुपए यादगीर 5607/7389 रुपए व गदग 6674/8209 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
महाराष्ट्र  
मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और सप्तहांत में भाव सोलापुर 7200/8400 रुपए लातुर 6000/8200 रुपए अकोला 6550/88850 रुपए ,बार्शी 6000/7700 रुपए, अहमदनगर 6500/8000 रुपए व खामगाव 5500/7000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
अन्य  
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान राजकोट मूंग की कीमतों में कोई  हल चल नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 7000/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मूंग दाल 
मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 9550/11750 रुपए जोधपुर 9250/9400 रुपए जयपुर 9300 रुपए भाटापारा 9700/10200 रुपए जलगांव 10000 रुपए व इंदौर 8900/9700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।