साप्ताहिक समीक्षा-मूंग
15-Feb-2025 08:37 PM
लिवाली सुस्त बनी रहने से मूंग की कीमतों में गिरावट
नई दिल्ली। बिकवाली का दबाव बढ़ने व दाल की मांग ठंडी पड़ जाने से मूंग की बढ़ती कीमते रुक गयी है।चालू साप्ताह के दौरान मूंग की कीमतों में गिरावट का रुख राह। छिलका व धुली दाल में उठाव न होने कारण मिलर्स की लिवाली कमजोर बनी हुई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए कीमतों में और गिरावट की आशंका है। दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली मूंग की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव 7400/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
राजस्थान
स्टाकिस्टों की बिकवाली दबाव बना रहने व मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान की मंडियों में मूंग की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में जोधपुर 6500/7600 रुपए जयपुर 690000/7800 रुपए सुमेरपुर 6000/7700 रुपए नागौर 7200/8100 रुपए मेड़ता 6800/7900 रुपए व किशनगढ़ 5500/7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
मांग सामान्य बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में पिपरिया 6800/7500 रुपए इंदौर 7500/8100 रुपए करेली 5600/7400 रुपए व जबलपुर 5000/7500 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।
कर्नाटक
लिवाली कमजोर पड़ने चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक मूंग की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहंत में गुलबर्गा 4000/8200 रुपए बीदर 4113/7259 रुपए हुबली 6211 रुपए व गदग 7500/7600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और सप्तहांत में भाव सोलापुर 7200/8300 रुपए लातुर 5000/7700 रुपए अकोला 6450/8600 रुपए ,बार्शी 6000/7550 रुपए, अहमदनगर 6000/8000 रुपए व खामगाव 5000/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान राजकोट मूंग की कीमतों में 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में 7000/7800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मूंग दाल
मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयीऔ र भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10000/12350 रुपए जोधपुर 9900/9950 रुपए जयपुर 9500 रुपए भाटापारा 9500/10000 रुपए जलगांव 10100 रुपए व इंदौर 9100/9700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
