साप्ताहिक समीक्षा-मूंग

29-Mar-2025 08:39 PM

मांग सुस्त बनी रहने से मूंग की कीमतों में स्थिरता     
                  
नई दिल्ली। मांग सुस्त बनी रहने  से चालू साप्ताह के दौरान मूंग की कीमतों में स्थिरता का रुख रहा। मूंग दाल छिलका व धुली दाल में मांग सुस्त बनी रहने से मूंग में दाल मिलर्स की लिवाली सिमित बनी हुई है जिस कारण यहां कीमतों में ज्यादा तेजी की संभावना कम है। दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली मूंग की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी दर्ज की गयी और इस तेजी मंदी  के साथ भाव 7500/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
राजस्थान 
मांग सामान्य बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान की मंडियों में मूंग की कीमतों में कोई हल चल नहीं  देखी गयी और भाव सप्ताहांत में जोधपुर 6400/7600 रुपए जयपुर 7000/8000 रुपए  नागौर 7200/8200 रुपए  मेड़ता 7200/7800 रुपए व किशनगढ़ 6500/7500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।   
मध्य प्रदेश 
मांग सामान्य बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और भाव सप्ताहांत में पिपरिया 6000/7200 रुपए इंदौर 7500/8000 रुपए व जबलपुर 5000/7500 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गयी।  
कर्नाटक
बिकवाली व लिवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक मूंग की कीमतों में कोई हल चल नहीं  देखी गयी और भाव सप्ताहंत में गुलबर्गा 3500/8200 रुपए बीदर 7286/8102 रुपए हुबली 6600/7000 रुपए व गदग 7223/7769  रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
महाराष्ट्र  
लिवाली शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी  गयी और सप्ताहांत में भाव सोलापुर 7200/8300 रुपए लातुर 4000/7000 रुपए अकोला 6200/8550 रुपए ,बार्शी 6000/7000 रुपए,अहमदनगर 6000/8000 रुपए व खामगाव 5000/6800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
अन्य  
ग्राहकी का अभाव बना रहने चालू साप्ताह के दौरान राजकोट मूंग की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 7000/7800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
मूंग दाल 
मांग सुस्त बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10000/12350 रुपए जोधपुर 9900/9950 रुपए जयपुर 9500 रुपए भाटापारा 9500/10000 रुपए जलगांव 10100 रुपए व इंदौर 9100/9700 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।