साप्ताहिक समीक्षा-मूंगफली

12-Apr-2025 07:36 PM

सामान्य कारोबार के साथ मूंगफली के मूल्य में सीमित उतार-चढ़ाव  

नई दिल्ली। गुजरात की राजकोट मंडी में मूंगफली की आपूर्ति 3000 बोरी में बढ़ते हुए 15000 बोरी पर पहुंच गई लेकिन राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं उत्तर प्रदेश की मंडियों में आवक कम हुई और कारोबार सामान्य होने से कीमतों में 100-200 रुपए प्रति क्विंटल का उतार-चढ़ाव देखा गया। राजकोट में भाव 6000-8000 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा लेकिन महाराष्ट्र के सोलापुर में 200 रुपए बढ़कर 6650 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा। 
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश के झांसी एवं मऊरानीपुर में मूंगफली का भाव 50-50 रुपए मजबूत हुआ जबकि महोबा में 100 रुपए नरम पड़ गया। वहां विभिन्न मंडियों में अलग-अलग 2 से 4 हजार बोरी के बीच मूंगफली की आवक हुई। 
मूंगफली दाना 
छिलका रहित मूंगफली दाने में कारोबार कुछ धीमा देखा गया। हालांकि बीकानेर में 50/60 काउंट तथा जयपुर में 60/70 काउंट वाले दाने के दाम में 100-100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार आया मगर मगर नागपुर में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। 
मूंगफली तेल 
मूंगफली तेल में सीमित कारोबार के कारण कीमतों में अधिकांशतः स्थिरता बनी रही मगर चेन्नई में यह 10 रुपए एवं हैदराबाद में 15 रुपए गिरकर क्रमश: 1490 रुपए एवं 1405 रुपए प्रति 10 किलो पर आ गया। लेकिन ब्रांडेड मूंगफली तेल में बेहतर मांग रहने से राजस्थान के कोटा में इसके दाम में 25-30 रुपए प्रति टीन (15 किलो) का इजाफा दर्ज किया गया। फिल्टर्ड मूंगफली तेल में भी कुछ मजबूती देखी गई। बीकानेर में मूंगफली ऑयल केक का भाव 2000 रुपए की उछाल के साथ 23000/30000 रुपए प्रति टन पर पहुंच गया। 
मूंगफली डीओसी 
इसी तरह मूंगफली डीओसी में भी बेहतर कारोबार से कीमतों में 500 रुपए प्रति टन का सुधार दर्ज किया गया। खरीफ कालीन मूंगफली की आवक के साथ अब रबी सीजन की नई मूंगफली की आपूर्ति भी आरंभ होने वाली है जबकि आगे जायद कालीन फसल भी आने लगेगी।