साप्ताहिक समीक्षा - मूंगफली
19-Jul-2025 08:43 PM
खरीदारों की सुस्ती से मूंगफली का भाव नरम
नई दिल्ली। मंडियों में सामान्य आपूर्ति के बीच खरीदारों की सक्रियता कम रहने से 12-18 जुलाई वाले सप्ताह के दौरान मूंगफली का भाव नरम पड़ गया।
आवक
गुजरात की राजकोट मंडी में 12 एवं 14 जुलाई को 8-8 हजार बोरी मूंगफली की आवक हुई मगर दाम कमजोर पड़ने से आवक भी घटने लगी और 18 जुलाई को यह गिरावट महज 1500 बोरी रह गई। इसके बावजूद कमजोर कारोबार के कारण वहां मूंगफली का भाव 500 रुपए गिरकर 6500/7580 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया।
राजस्थान
इसी तरह राजस्थान के जोधपुर में मूंगफली का दाम 200 रुपए की गिरावट के साथ 6500 रुपए प्रति क्विंटल पर आया मगर बीकानेर में 5200 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा। उत्तर प्रदेश की मंडियों में मिश्रित रुख देखा गया। वहां महोबा मंडी में मूंगफली की कीमत 100 रुपए नरम पड़कर 4800/5100 रुपए प्रति क्विंटल रह गई जबकि मऊरानीपुर में 100 रुपए सुधरकर 4600/5100 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। झांसी में भाव 4500/4900 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा। झांसी में 1700-2000 बोरी, महोबा में 750-1100 बोरी तथा मऊरानीपुर में 750-1000 बोरी मूंगफली की दैनिक आवक हुई।
मूंगफली दाना
छिलका रहित मूंगफली दाने में सीमित कारोबार के कारण कीमतों में काफी हद तक स्थिरता देखी गई लेकिन बीकानेर में 40/50 काउंट का दाम 300 रुपए बढ़कर 8800 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा। दूसरी ओर महाराष्ट्र के नागपुर में 50/60 काउंट का मूल्य 100 रुपए गिरकर 10200 रुपए प्रति क्विंटल रह गया।
मूंगफली तेल
बल्क रूप में मूंगफली तेल का सामान्य कारोबार हुआ जिससे गुजरात के राजकोट, गोंडल, जूनागढ़ एवं जामनगर में इसका भाव 25 रुपए की बढ़ोत्तरी के साथ 1425 रुपए प्रति 10 किलो पर पहुंच गया। अहमदाबाद में यह 50 रुपए बढ़कर 1400/1410 रुपए प्रति 10 किलो हो गया। इसके अलावा मुम्बई, बीकानेर, तथा नेवाई / टोंक में यह 10-10 रुपए और चेन्नई में 50 रुपए तेज रहा।
ब्रांडेड तेल
कोटा (राजस्थान) में ब्रांडेड मूंगफली तेल की कीमत 50 रुपए की वृद्धि के साथ 2400 रुपए प्रति टीन (15 किलो) पर पहुंचा। इसमें खरीदारों की अच्छी मांग देखी गई। इस तरह फिल्टर्ड मूंगफली तेल का भाव जयपुर में 15-30 रुपए प्रति 10 किलो तेज हुआ और नेवाई में भी एक प्लांट ने भाव 20 रुपए बढ़ाकर 2780 रुपए कर दिया।
मूंगफली डीओसी
मूंगफली डीओसी में खरीदारों की अच्छी मांग रही जिससे इसकी कीमतों में 500 से 1500 रुपए प्रति टन तक का उछाल देखा गया। इससे प्लांटों को थोड़ी राहत मिली। खरीफ कालीन मूंगफली की अच्छी बिजाई हो रही है।
