साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली

26-Jul-2025 08:16 PM

कमजोर व्यापारिक मांग से यूपी में मूंगफली का भाव नरम 
 
नई दिल्ली। मंडियों में आवक सीमित होने के बावजूद व्यापारिक मांग कमजोर रहने से उत्तर प्रदेश (यूपी) के महोबा एवं मऊरानीपुर में मूंगफली का भाव नरम पड़ गया जबकि झांसी में दाम स्थिर रहा। इसी तरह गुजरात, राजस्थान के जोधपुर एवं बीकानेर तथा महाराष्ट्र के सोलापुर में मूंगफली के मूल्य में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। 
आवक 
राजकोट में 4000 से 8000 बोरी के बीच मूंगफली की दैनिक आवक हुई जबकि झांसी में 1000-1500 बोरी, महोबा में 650-750 बोरी तथा मऊरानीपुर में 650-1050 बोरी के बीच दैनिक आपूर्ति दर्ज की गई। 
मूंगफली 
मूंगफली का भाव महोबा मंडी में 300 रुपए घटकर 4400/4800 रुपए प्रति क्विंटल तथा मऊरानीपुर में 150 रुपए गिरकर 4400/4750 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। राजकोट में यह 5000/7500 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा। 
मूंगफली दाना 
छिलका रहित मूंगफली के दाने में कारोबार कमजोर रहने से कीमतों में स्थिरता या नरमी देखी गई। बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, जलगांव तथा सोलापुर में बाजार स्थिर रहा लेकिन नागपुर में 50/60 काउंट वाले दाने का भाव 100 रुपए घटकर 10200 रुपए प्रति क्विंटल तथा 60/70 काउंट वाले दाने का दाम भी 100 रुपए गिरकर 9600 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। 
मूंगफली तेल 
लूज रूप में मूंगफली तेल में मांग कुछ कमजोर देखी गई जिससे गुजरात के राजकोट गोंडल, जूनागढ़ एवं जामनगर में इसका भाव 10 रुपए गिरकर 1410/1415 रुपए प्रति 10 किलो पर आ गया। इसी तरह 15 किलो वाले तेलिया टीन में मूंगफली का दाम 20 रुपए की गिरावट के साथ 2240 रुपए रह गया। अहमदाबाद, मुम्बई, बीकानेर तथा नेवाई / टोंक में भी भाव 10 रुपए प्रति 10 किलो गिर गया। 
ब्रांडेड तेल 
कोटा में ब्रांडेड मूंगफली तेल की कीमत 50 रुपए की वृद्धि के साथ 2450 रुपए प्रति टीन (15 किलो) पर पहुंच गई। फिल्टर्ड मूंगफली तेल में ज्यादा मांग नहीं देखी गई। 
मूंगफली ऑयल केक 
मूंगफली ऑयल केक में भी कारोबार सुस्त एवं भाव स्थिर देखा गया। लेकिन डीओसी में अच्छी खरीद-बिक्री हुई जिसमें इसके दाम में 500 से 1500 रुपए प्रति टन तक का इजाफा दर्ज किया गया।