साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली

01-Aug-2026 08:30 PM

भारी आपूर्ति के बावजूद राजकोट में मूंगफली में उछाल 

नई दिल्ली। देश के सबसे प्रमुख मूंगफली उत्पादक प्रान्त- गुजरात के राजकोट में माल की भारी आवक होने के बावजूद 25.81 जुलाई वाले सप्ताह के दौरान इस महत्वपूर्ण तिलहन का भाव ऊंचे में 1000 रुपए उछलकर 11,000 रुपए प्रति क्विंटल के शीर्ष स्तर पर पहुंच गया। 
आवक 
इस मंडी में 6000 से लेकर 15,000 बोरी तक मूंगफली की दैनिक आवक दर्ज की गई। राज्य में खरीफ कालीन मूंगफली का रकबा गत वर्ष से कुछ नीचे चल रहा है। 
राजस्थान 
राजस्थान के बीकानेर एवं उत्तर प्रदेश के झांसी, महोबा तथा मऊरानीपुर में मूंगफली का भाव सीमित कारोबार के साथ पिछले स्तर पर स्थिर रहा जबकि महाराष्ट्र के सोलापुर में 500 रुपए घटकर 8800 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। 
मूंगफली दाना 
छिलका रहित मूंगफली के दाने में ज्यादा कारोबार नहीं हुआ और इसमें तेल मिलर्स तथा निर्यातकों की मांग कमजोर रही। इसके फलस्वरूप मूंगफली दाने का हाव बीकानेर में तो स्थिर रहा लेकिन महाराष्ट्र के सोलापुर एवं नागपुर में 100-300 रुपए प्रति क्विंटल नरम पड़ गया।
मूंगफली तेल  
लूज रूप में मूंगफली तेल का कारोबार कम होने से गुजरात में भाव पिछले स्तर पर स्थिर रहा मगर बीकानेर, नेवाई / टोंक तथा हैदराबाद में यह 20-20 रुपए प्रति 10 किलो नीचे आ गया। 
ब्रांडेड  तेल 
कोटा (राजस्थान) में ब्रांडेड मूंगफली तेल में मांग कमजोर रहने से कीमत 50 रुपए गिरकर 2900 रुपए प्रति टीन (15 लीटर) पर आ गई। जयपुर तथा नेवाई में फिल्टर्ड मूंगफली तेल भी या तो स्थिर या कुछ नरम देखा गया। 
मूंगफली केक (खल) 
मूंगफली ऑयल केक में स्थिरता रही मगर डीओसी में 2000 रुपए प्रति टन तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। खरीफ कालीन मूंगफली की बिजाई अंतिम चरण में पहुंच गई है।