साप्ताहिक समीक्षा-मसूर

15-Feb-2025 08:05 PM

मांग सामान्य बनी रहने से मसूर की कीमतों में घट बढ़         
                              
मुम्बई। बढे भावो पर मुनाफावसूली बिक्री बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान देसी मसूर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। हालांकि सप्ताहांत पूछ परख बढ़ने से कीमतों में हल्का सुधार देखा गया। मसूर के अग्रणी उत्पादक एवं निर्यातक देश कनाडा से निर्यात का प्रदर्शन इस वर्ष बेहतर देखा जा रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 2024-25 के वर्तमान मार्केटिंग सीजन के शुरूआती पांच महीनों में यानी अगस्त-दिसम्बर 2024 के दौरातु कनाडा से मसूर का कुल निर्यात बढ़कर 10.83 लाख टन पर पहुंच गया जो वर्ष 2023 की समान अवधि के शिपमेंट 8.50 लाख टन से 2.33 लाख टन अधिक रहा। कनाडा से मसूर का निर्यात नवम्बर 2024 के 2.66 लाख टन से 13 हजार टन गिरकर दिसम्बर 2024 में 2.53 लाख टन रह गया। दिसम्बर में कनाडा से तुर्किए को सर्वाधिक 68 हजार टन, भारत को 63 हजार टन तथा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 34 हजार टन मसूर का निर्यात किया गया जबकि शेष शिपमेंट अन्य देशों को हुआ। आयातकों की बिकवाली सुस्त पड़ने व लिवाली बेहतर होने से  चालू साप्ताह को दौरान मुंबई मसूर की कीमतों में 150/250  रुपए प्रति क्विंटल की तेजी  देखी गयी और भाव सप्ताहंत में मुंद्रा 6050 रुपए हजीरा 6150 रुपए व कंटेनर कनाडा 6350 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6350/6400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार  दर्ज किया गया और भाव सप्ताहांत में कनाडा 6150 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6250 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
दिल्ली 
बढे भावो पर स्टाकिस्टों व मिलर्स की लिवाली सुस्त पड़ने से दिल्ली मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6450 रुपए ,बूंदी 6800 रुपए उत्तरप्रदेश 6900 रुपए व देसी बड़ी 6550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मध्य प्रदेश 
मांग कमजोर पड़ने से इस सप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5700/5850 रुपए बीना 5500/6200 रुपए सागर 5400/5900 रुपए दमोह 5600/6050 रुपए इंदौर 6000 रुपए करेली 3200/6090 रुपए व कटनी 6475/6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
उत्तर प्रदेश  
मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7000 रुपए मोटी 6550/6600 रुपए कानपुर 6500 रुपए व ललितपुर मोटी 5800/6000 रुपए छोटी 6100/6200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
अन्य 
मांग सामान्य बनी रहने से इस साप्ताह बिहार मसूर की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6600 रुपए खुशरूपुर 6500 रुपए व मोकामा 6600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। लिवाली बेहतर होने से रायपुर मसूर इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ सप्ताहंत में  6200 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी। 
मसूर दाल 
मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और भाव सप्ताहांत में इंदौर 7400/7600 रुपए बाढ़ 7600/7900 रुपए व खुशरुपुर 7500/7800 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी।