साप्ताहिक समीक्षा-मसूर

28-Jun-2025 07:31 PM

मसूर की कीमतों में घट बढ़ जारी     
                         
मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान मसूर की कीमतों में उतार-चढ़ाव का रुख बना रहा। मांग सीमित बनी रही, जिससे बाजार में मसूर के भाव स्थिर रहने के बजाय कभी तेज तो कभी कमजोर होते देखे गए। दाल मिलर्स की लिवाली सुस्त बनी रही जिससे मांग का दबाव बाजार पर बना रहा। वहीं, आपूर्ति सामान्य रही, जिससे मसूर की कीमतों में किसी बड़ी तेजी की संभावना नहीं बन पाई। हालांकि कुछ मंडियों में फुटकर मांग बनी रही, जिसने समय-समय पर कीमतों को समर्थन दिया। लेकिन समग्र रूप से बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना रहा। यदि आगामी दिनों में मांग में सुधार नहीं हुआ तो मसूर की कीमतों में और गिरावट संभव है। मांग सामान्य बनी रहने से इस साप्ताह आयातित मसूर की कीमतों में  कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहंत में भाव मुंद्रा 5950 रुपए हजीरा 6025 रुपए व कंटेनर कनाडा 6175 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6175/6200 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गए। जबकि कोलकाता मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल सुधरकर सप्ताहांत में भाव कनाडा 6100 रुपए व ऑस्ट्रेलिया 6175 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
दिल्ली 
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की लिवाली से दिल्ली मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 50/75 रुपए प्रति क्विंटल बढ़त देखी गयी और भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6750 रुपए ,बूंदी 7000 रुपए उत्तरप्रदेश 7150 रुपए व देसी बड़ी 6725 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
मध्य प्रदेश 
लिवाली सुस्त बनी रहने से  इस सप्ताह भी मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6100/6150 रुपए बीना 6100/6350 रुपए सागर 6000/6300 रुपए दमोह 5600/6650 रुपए इंदौर 6000/6050 रुपए करेली 4551/6250 रुपए व कटनी 6600/6625 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
उत्तर प्रदेश  
बिकवाली बकमजोर पड़ने व मांग में सुधार होने से चालू  साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया  और भाव सप्ताहांत में बरेली छोटी 7100/7150 रुपए मोटी 6675/6700 रुपए  ललितपुर मोटी 6000/6150 रुपए छोटी 6900/6950 रुपए व उरई 5700/6150 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी । 
अन्य 
लिवाली बनी रहने से  बिहार मसूर की कीमतों में इस साप्ताह भी 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6600 रुपए खुशरूपुर 6700 रुपए व मोकामा 6700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 25 रुपए प्रति क्विंटल सुधार के साथ सप्ताहंत में भाव 6300/6325 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी ।  
मसूर दाल 
मांग  बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और भाव सप्ताहांत में इंदौर 7500/7600 रुपए बाढ़ 7500/7800 रुपए व खुशरुपुर 7400/7700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।