साप्ताहिक समीक्षा-मटर
15-Feb-2025 08:00 PM
मांग मजबूत बनी रहने से मटर की कीमतों में तेजी
कानपुर। पीली मटर की शुल्क मुक्त आयात समय सीमा 28 फरवरी 2025 को सामाप्त हो रही है। मटर के आयात सीमा को न बढ़ाए जाने प्रबल संभावनाएं बनी हुई है। जिससे स्टाकिस्टों की सक्रियता बढ़ने लगी है। जिस कारण मटर की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिल रहा है। बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में तेजी का रुख रहा। मटर के अग्रणी उत्पादक एवं निर्यातक देश कनाडा से मटर निर्यात का प्रदर्शन इस वर्ष बेहतर देखा जा रहा है। कनाडा से नवम्बर की तुलना में दिसम्बर के दौरान इसका निर्यात 2.01 लाख टन से घटकर 1.71 लेख टन पर अटक गया लेकिन अगस्त-दिसम्बर के पांच महीनों में यह आंकड़ा 2023 के 12.30 लाख टन से बढ़कर 14.38 लाख टन पर पहुंच गया। कनाडा से दिसम्बर 2024 के दौरान बांग्ला देश को 94,224 टन, चीन को 22,860 टन तथा भारत को 22,792 टन मटर का शिपमेंट किया गया।आयातकों की बिकवाली शांत पड़ने व मांग बेहतर होने से आयातित मटर की कीमतों में इस साप्ताह 125/150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में मुंबई कनाडा 3900/3925 रुपए रूस 3800/3825 रुपए व मुद्रा कनाडा 3800 रुपए व रूस 3700 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। आयातित मटर की तेजी के समर्थन व लिवाली बेहतर होने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 175 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में 4150 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी गयी। इसी प्रकार ललितपुर मटर भी 100/150 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहंत में 3450/3700 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। लिवाली बनी रहने से महोबा मटर में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ सप्ताहंत में 3000/3600 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार मऊरानीपुर मटर में भी 250 रुपए प्रति क्विंटल तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 3300/3600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। चौतरफा तेजी के समर्थन व ग्राहकी बेहतर होने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दमोह 3450/3500 रुपए व बीना 3300/3500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
मटर दाल
मटर की तेजी के समर्थन व लिवाली बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 250/रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में कानपुर 4400/4500 रुपए व इंदौर 4500/4600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
