साप्ताहिक समीक्षा-मटर
05-Jul-2025 07:23 PM
साप्ताहिक समीक्षा-मटर
ग्राहकी कमजोर बनी रहने से मटर की कीमतों में गिरावट जारी
कानपुर। चालू सप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में गिरावट का रुख बना रहा। बाजार में आयातित मटर की पर्याप्त उपलब्धता और घरेलू स्तर पर मांग में सुस्ती बनी रही। जिस कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है। पोर्ट पर आयातित मटर की आवक लगातार बनी हुई है, जिससे आपूर्ति में लगातार बढ़त बनी हुई है। त्योहारी सीजन के करीब आने से खपत में सुधार की उम्मीद की जा रही है, जिससे बाजार को स्थिरता मिल सकती है। आयातकों की बिकवाली का दबाव बना रहने व लिवाली सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान भी आयातित मटर की कीमतों में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3350 रुपए रूस 3200 रुपए व मुद्रा कनाडा 3075/3125 रुपए व रूस 3000/3025 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार कोलकाता मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 125 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव कनाडा 3575 रुपए व रूस 3475 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। ग्राहकी कमजोर बनी रहने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 3425 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में 3000/3350 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। ग्राहकी का समर्थन न मिलने से उरई मटर इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 3000/3100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार महोबा मटर भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी के साथ 3000/3300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। चौतरफा गिरावट के असर मांग सुस्त बनी रहने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में बीना 3100/3200 रुपए व दमोह 3050/3125 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मटर दाल
मटर की गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में कानपुर 3800/3850 रुपए व इंदौर 3950/4000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
