साप्ताहिक समीक्षा-मटर

26-Jul-2025 08:51 PM

लिवाली बनी रहने से मटर की कीमतों में सुधार
                                             
कानपुर। चालू सप्ताह के दौरान मटर बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला। बाजार में बिकवाली शांत पड़ने और लिवाली बढ़ने से कीमतों में मजबूती बनी रही। चना की कीमतों में जारी तेजी के असर से दाल मिलर्स का रुझान अब मटर की ओर भी बढ़ने लगा जिससे मटर की बढ़ती कीमतों को बल मिला। कनाडा में मटर की नई फसल की कटाई अगले महीने शुरू होने जा रही है, जबकि अग्रिम अनुबंध पहले ही किए जा रहे हैं। आमतौर पर नया माल सस्ता होता है, लेकिन निर्यात मांग कमजोर होने के कारण पुराने स्टॉक की मटर का भाव नए अनुबंध मूल्य के बराबर आ गया है। पीली मटर 8–9 डॉलर, मापले मटर 13 डॉलर और हरी मटर 13–14 डॉलर प्रति बुशेल पर चल रही है। इस साल बिजाई में 9% वृद्धि और फसल की अच्छी स्थिति से उत्पादन बढ़ने की संभावना है। हालांकि, चीन द्वारा 100% आयात शुल्क और भारत में नीचे आते दलहन भाव के चलते कनाडा को चिंता है। भारत ने पीली मटर के ड्यूटी फ्री आयात की सीमा 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दी है, लेकिन भविष्य में नीतिगत बदलाव संभव हैं। फिलहाल बाजार शांत और स्थिर है, और आयातकों की नजर अगली फसल पर है। आयातकों की बिकवाली कजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान भी आयातित मटर की कीमतों में 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त  देखी गयी और भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3550 रुपए रूस 3325 रुपए व मुद्रा कनाडा 3375/3400 रुपए व रूस 3200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार  कोलकाता मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50/75 रुपए प्रति क्विंटल सुधार के साथ भाव कनाडा 3750 रुपए व रूस 3550 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। लिवाली बनी रहने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल की  बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में 3625/3675 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में भी इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और भाव सप्ताहंत में 3200/3500 रुपए प्रति क्विंटल हो  गए। ग्राहकी का समर्थन मिलने से उरई मटर इस साप्ताह 125 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहंत में 3200/3375 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार महोबा मटर भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ 3250/3550 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। चौतरफा तेजी के समर्थन व  मांग बढ़ने से मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में बीना 3200/3400 रुपए व दमोह 3275/350 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
मटर दाल  
मटर की तेजी के समर्थन व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में कानपुर 3950/4000 रुपए व इंदौर 4150/4200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।