साप्ताहिक समीक्षा- सरसों

20-Sep-2025 08:31 PM

ऊंचे स्तर पर मांग कमजोर पड़ने से सरसों की कीमतों में नरमी 

नई दिल्ली। पिछले कई महीनों से प्रमुख उत्पादक राज्यों की महत्वपूर्ण थोक मंडियों में सरसों के दाम में ऊंचे स्तर पर सीमित उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसका सिलसिला 17-19 सितम्बर वाले सप्ताह में भी बरकरार रहा मगर इस बार उठाव कम एवं उतार ज्यादा देखा गया। 
42% कंडीशन सरसों  
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 42 प्रतिशत कंडीशन वाली सरसों का भाव दिल्ली में तो 7100 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा लेकिन जयपुर में 50 रुपए गिरकर 7300 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया।भाव 
भाव 
सामान्य औसत क्वलिटी वाली सरसों का भाव गुजरात में मामूली उतार-चढ़ाव के साथ लगभग स्थिर बना रहा और हरियाणा की मंडियां भी लगभग बनी रही लेकिन मध्य प्रदेश की मुरैना मंडी में 100 रुपए तथा पोरसा मंडी में 150 रुपए की नरमी रही। 
राजस्थान 
सबसे प्रमुख उत्पादक प्रान्त- राजस्थान में मिश्रित रुख देखा गया। वहां सरसों का भाव भरतपुर में 100 रुपए गिरकर 6900 रुपए प्रति क्विंटल तथा अक्टूबर में 150 रुपए घटकर 6950 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। कुछ अन्य मंडियों में भी 100-125 रुपए की नरमी रही जबकि टोंक में दाम 175 रुपए घटकर 6775 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। दूसरी ओर इस महत्वपूर्ण तिलहन का मूल्य कोटा में 200 रुपए तथा बीकानेर में 300 रुपए बढ़कर क्रमश: 6300/6900  रुपए प्रति क्विंटल तथा 6300/6700 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। 
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश की हापुड़ एवं आगरा मंडी में सरसों की कीमत 100 रुपए और 75 रुपए नरमी रही। सरसों तेल की कीमतों में भी 20-30 रुपए प्रति 10 किलो की गिरावट देखी गई।
दिल्ली 
दिल्ली में एक्सपेलर का भाव 25 रुपए गिरकर 1515 रुपए प्रति 10 किलो रह गया। कोटा में यह 36 रुपए की गिरावट के साथ 1425 रुपए पर आ गया। ऊंचे  दाम पर सरसों तेल की मांग कमजोर पड़ गई।