साप्ताहिक समीक्षा - सोयाबीन
10-May-2025 07:16 PM
नीचे स्तर पर थोड़ी लिवाली होने से सोयाबीन के मूल्य में सुधार
नई दिल्ली। सोयाबीन का थोक बाजार भाव एवं प्लांट डिलीवरी मूल्य लम्बे से 4892 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी नीचे चल रहा है। रिकॉर्ड सरकारी खरीद के बावजूद मंडी में अपेक्षित तेजी का माहौल नहीं बन पाया। इसकी कीमतें सीमित दायरे में ही ऊपर नीचे हो रही हैं। 3 से 9 फरवरी वाले सप्ताह के दौरान तीनों शीर्ष उत्पादक प्रांतों- मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं राजस्थान में सोयाबीन का भाव कुछ मजबूत देखा गया। इसके दाम में राजस्थान में 25 रुपए, मध्य प्रदेश में 25-50 रुपए तथा महाराष्ट्र में 50-100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया।
सोया तेल
सोया रिफाइंड तेल में अच्छी मांग रही जिससे इसके दाम में 25 से 45 रुपए प्रति किलो तक का इजाफा दर्ज किया गया। समझा जाता है कि लग्नसरा एवं मांगलिक उत्सवों का समय होने से सोया रिफाइंड तेल में अभी अच्छा कारोबार हो रहा है। मध्य प्रदेश के पीथमपुर की एक इकाई में इसका दाम 45 रुपए बढ़कर 1260 रुपए प्रति 10 किलो पर पहुंच गया।
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र की मिलों में भी कीमत सुधर गई। रिफाइंड सोया तेल का भाव कोटा में 35 रुपए बढ़कर 1280 रुपए प्रति 10 किलो तथा कांडला में 20 रुपए सुधरकर 1230 रुपए प्रति 10 किलो पर पहुंचा जबकि मुम्बई एवं हल्दिया में पुराने स्तर पर ही बरकरार रहा।
आवक
मंडियों में सोयाबीन की आवक सामान्य हो रही है। 5 मई को 1.85 लाख बोरी सोयाबीन की आपूर्ति हुई जबकि प्रत्येक बोरी 10 किलो या एक क्विंटल की होती है। अगले महीने से सोयाबीन की बिजाई आरंभ होने वाली है। आमतौर पर कमजोर बाजार भाव को देखते हुए इसके उत्पादन क्षेत्र में 5-10 प्रतिशत की गिरावट आने की आशंका व्यक्त की जा रही है। किसानों का ध्यान अगले न्यूनतम समर्थन मूल्य पर केन्द्रीय है जिसकी घोषणा अगले कुछ दिनों में होने की संभावना है।
सोया डीओसी
सोया डीओसी में मिश्रित रूख देखा गया। औद्योगिक मांग सामान्य रही मगर निर्यात उद्देश्य के लिए खरीद कुछ कम हुई। ब्राजील- अर्जेन्टीना में सोयाबीन एवं इसके उत्पादों का विशाल स्टॉक मौजूद है और कीमतों में भी काफी हद तक स्थिरता बनी हुई है। 2024-25 सीजन के दौरान ब्राजील में 1690 लाख टन सोयाबीन के रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान लगाया गया है जबकि अर्जेन्टीना में 500 लाख टन के उत्पादन की संभावना व्यक्त की गई है। अगले कुछ समय तक सोयाबीन बाजार में सामान्य उतार-चढ़ाव का माहौल बरकरार रह सकता है।
