साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
15-Feb-2025 08:26 PM
मांग बेहतर होने से तुवर की कीमतों में बढ़त
मुम्बई। स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की सक्रियता बनी रहने से इस साप्ताह तुवर की कीमतों में तेजी का रुख रहा। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने 2024-25 के सीजन में लगभग 35 लाख टन अरहर (तुवर) के घरेलू उत्पादन का अनुमान लगाया है लेकिन उद्योग-व्यापार क्षेत्र इसे काफी संकीर्ण आंकड़ा मान रहा है। उद्योग व्यापार क्षेत्र ने 2024-25 सीजन के दौरान तुवर का घरेलू उत्पादन बढ़कर 40 लाख टन के आसपास पहुंचने का अनुमान लगाया है जो 2023-24 सीजन के अत्यन्त कमजोर उत्पादन 29 लाख टन से काफी अधिक है। इससे पूर्व 2022-23 में 33 लाख टन एवं 2021-22 में 36 लाख टन तुवर का उत्पादन आंका गया था। इस बार तुवर का आयात भी बढ़कर 10 लाख टन पर पहुँच जाने की संभावना है। इसके अलावा 1 लाख टन का पिछला बकाया स्टॉक मौजूद था। 2024-25 के मार्केटिंग सीजन में म्यांमार से 3 लाख टन तथा अफ्रीकी देशों से 7 लाख टन तुवर का आयात होने का अनुमान लगाया गया है लेकिन यदि घरेलू बाजार भाव के अनुरूप निर्यातक देशों में ऑफर मूल्य नहीं रहा तो आयात में कठिनाई हो सकती है।
आयातकों की बिकवाली शांत पड़ने व लिवाली बेहतर होने से मुंबईअफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 250/350 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल दर्ज किया गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहांत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6800/6900 रुपए ,गजरी 6600/6700 रुपए मलावी 6600 रुपए डोडोमो 6500/6600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। जबकि चेन्नई तुवर लेमन की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहंत में 6850/6900 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बनी रहने व निर्यात मांग सुस्त पड़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 10 डॉलर प्रति टन की तेजी मंदी दर्ज की गयी और इस तेजी मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में 790 डॉलर प्रति टन पर स्थिर रह गयी।
दिल्ली
लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 50 रुपए प्रति व देसी तुवर में भी 100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और भाव सप्ताहांत में लेमन 7350/7400 रुपए व देसी 7600/7700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की मांग बढ़ने से इस साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6500/7500 रुपए अकोला 7500/7700 रुपए नागपुर 7650/7750 रुपए लातूर 7400/7580 रुपए व दुधनी 7000/7700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
कर्नाटक
उत्पादक मंडियों में उपलब्ध्ता बनी रहने व कमजोर मांग के चलते चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6500/8014 रुपए रायचूर 7121/7766 रुपए यादगीर 68817766 रुपए व तालिकोट 7000/7569 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स की सक्रियता बढ़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7500/7700 रुपए जबलपुर 5500/7200 रुपए पिपरिया 6800/7400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली बढ़ने से रायपुर तुवर में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 7600/7850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। जबकि कानपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी और भाव सप्ताहंत में 6700 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।
तुवर दाल
तुवर की तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से इस साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 11450/12050 रुपए, कटनी फटका 10850/11350 रुपए, अकोला 10700/12000 रुपए,लातूर फटका 11500/11700 रुपए, गुलबर्गा फटका 10600/11200 रुपए व कानपुर फटका 11200/11600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी ।
