साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
29-Mar-2025 07:55 PM
लिवाली बनी रहने से तुवर की कीमतों में मजबूती
मुम्बई। घटे भावो पर बिकवाली शांत बनी रहने व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में सुधार देखा गया। स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की लिवाली बेहतर बनी रहने से तुवर की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिल रहा। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान मुंबई पोर्ट पर अफ्रीकन तुवर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल सुधार दर्ज किया गया। और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 7200/7250 रुपए, गजरी 6900/6950 रुपए मलावी 6800/6850 रुपए डोडोमो 6800/6850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार चेन्नई तुवर लेमन की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में 7000/7050 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
बर्मा
निर्यात मांग बेहतर होने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 15 डॉलर प्रति टन की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में 805 डॉलर प्रति टन हो गयी।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 50 रुपए प्रति व देसी तुवर में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 7450/7550 रुपए व देसी 7600/7700 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6500/7400 रुपए अकोला 7550/7750 रुपए नागपुर 7650/7700 रुपए व दुधनी 6800/7400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
कर्नाटक
उपलब्धता कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6500/7700 रुपए रायचूर 6946/7440 रुपए यादगीर 6583/7479 रुपए व तालिकोट 5600/7469 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स मांग बेहतर होने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7700/7900 रुपए जबलपुर 5000/7050 रुपए पिपरिया 6500/7200 रुपए व करेली 3400/7200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली बढ़ने से रायपुर तुवर में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 7750/8000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 6850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
तुवर दाल
तुवर की तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से इस साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 10750/11175 रुपए, कटनी फटका 10700/10900 रुपए, अकोला 10400/11600 रुपए,लातूर फटका 11300/11500 रुपए, गुलबर्गा फटका 10300/11200 रुपए व कानपुर फटका 10900/11300 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी ।
