साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

12-Apr-2025 08:22 PM

साप्ताहिक समीक्षा-तुवर    

मांग सिमित बनी रहने से तुवर की कीमतों में घट बढ़ जारी

मुम्बई। बिकवाली का दबाव बना रहने व ग्राहकी का समर्थन न मिलने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में तेजी मंदी का रुख रहा। तुवर दाल में उठाव न होने के कारण स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की लिवाली सिमित बनी हुई है जिस कारण कीमतों में घट बढ़ जारी है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान चेन्नई तुवर लेमन में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव लेमन 6900/6950 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। जबकि मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहंत में भाव मोज़ाम्बिक  सफ़ेद 7000/7050 रुपए ,गजरी 6800/6850  रुपए मलावी 6700/6800 रुपए डोडोमो 6600/6650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
बर्मा    
निर्यातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 10 डॉलर प्रति टन का  सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में 825 डॉलर प्रति टन रह गयी।    
दिल्ली 
पोर्ट की गिरावट के असर  व मांग सुस्त  पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 50 रुपए प्रति व देसी तुवर में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी देखी गयी और इस तेजी मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 7400 रुपए व देसी 7550/770 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
महाराष्ट्र 
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की पूछ परख बढ़ने से चालू  साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त  देखी  गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6500/7400 रुपए अकोला 7550/7750 रुपए नागपुर 7625/7650 रुपए व दुधनी 6800/7450 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।   
कर्नाटक   
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह  के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी  दर्ज की गयी और इस तेजी मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6500/7560 रुपए रायचूर 6877/7382 रुपए यादगीर 6701/7303 रुपए व तालिकोट 6860/7429 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।    
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स छिट पुट लिवाली बढ़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7400/7500 रुपए जबलपुर 5000/6800 रुपए पिपरिया 6000/7050 रुपए व करेली 6000/7200 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट  के असर  व लिवाली कमजोर पड़ने  से रायपुर तुवर में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 7650/7850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। जबकि कानपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहांत  में 7100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
तुवर दाल 
तुवर की गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट  दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 10850/11175 रुपए, कटनी फटका 10650/10850 रुपए, अकोला 10400/11600 रुपए,लातूर फटका 11100/11300 रुपए, गुलबर्गा फटका 10600/11200 रुपए व कानपुर फटका 10900/11300  रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।