साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
23-Aug-2025 08:48 PM

लिवाली बढ़ने से तुवर की कीमतों में सुधार
मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान तुवर बाजार में कीमतों में सुधार दर्ज किया गया है। घटे हुए भावों पर बिकवाली कमजोर पड़ने और लिवाली में बढ़ोतरी के चलते तुवर की कीमतों में मजबूती देखी गई। महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे प्रमुख तुवर उत्पादक राज्यों में हाल ही में हुई भारी बारिश से फसल को नुकसान पहुंचा है। इससे बाजार में भाव को सहारा मिला है। वहीं, तुवर की बुवाई का रकबा भी पिछले वर्ष की तुलना में घटा है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अनुसार, 15 अगस्त 2025 तक तुवर का कुल बुवाई क्षेत्रफल 43.54 लाख हेक्टेयर से घटकर 42.20 लाख हेक्टेयर रह गया है। फसल क्षेत्र में कमी और मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है, जिससे कीमतों में आगे और तेजी संभव है। आयातकों की लिवाली व बिकवाली सुस्त पड़ने से मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 5650/5700 रुपए गजरी 5500/5550 रुपए मटवारा 5450/5500 रुपए मलावी 5400/5450 रुपए व सूडान 6250/6300 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी। लिवाली बनी रहने से चेन्नई तुवर लेमन में इस साप्ताह 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 6275/6300 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
बर्मा
आयातकों की मांग में सुधार होने से से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 5 डॉलर प्रति टन का सुधार देखा गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में 715 डॉलर प्रति टन हो गयी।
दिल्ली
मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 50 रुपए प्रति व देसी तुवर में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 6675/6700 रुपए व देसी 6825/6900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
बिकवाली शांत पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 75/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6000/6850 रुपए अकोला 6700/6900 रुपए लातूर 6650/6675 रुपए नागपुर 6925/6950 रुपए व हिंगणघाट 6000/6650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
कर्नाटक
मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6000/6700 रुपए रायचूर 4869/6389 रुपए बीदर 6000/6550 रुपए यादगीर 5801/6632 रुपए व तालिकोट 5111/6419 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
मांग सुस्त पड़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 6700/6850 रुपए जबलपुर 5000/6400 रुपए पिपरिया 5000/6400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
लिवाली बढ़ने से कानपुर तुवर में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहंत में 6550 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 6900/7100 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
तुवर दाल
तुवर की तेजी के समर्र्थन व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 9800/10300 रुपए, कटनी फटका 9000/9450 रुपए, अकोला 9200/10400 रुपए,लातूर फटका 9900/10100 रुपए, गुलबर्गा फटका 9200/9900 रुपए व कानपुर फटका 10200/10400 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।