साप्ताहिक समीक्षा-चना

23-Aug-2025 08:14 PM

ग्राहकी कमजोर पड़ने से चना की कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली। चालू सप्ताह चना बाजार में मंदी का रुख देखने को मिला है। ग्राहकी का समर्थन न मिलने और दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर रहने के कारण चना की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। दाल और बेसन की मांग भी सीमित बनी हुई है, जिससे बाजार में खरीदारी में तेजी नहीं आ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चना की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। निर्यातकों ने प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए भावों में कटौती की है और ऑस्ट्रेलिया व तंजानिया से सस्ते दामों पर चना के ऑफर पेश किए हैं। इसके चलते आयातित चना की कीमतों में भी 10/15 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गई है। आगामी त्योहारी सीजन में मांग में कुछ सुधार आ सकता है, जिससे बाजार को स्थिरता मिल सकती है। दाल मिलर्स की मांग शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली चना की कीमतों में 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में मध्य प्रदेश लाइन 6100/6125 रुपए व राजस्थान लाइन 6175/6200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
पोर्ट 
आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से आयातित चना की कीमतों में इस  साप्ताह 75/125 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी।और इस मंदी के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 6000/6025 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 6125 रुपए व मुंद्रा 5925/5950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
राजस्थान 
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में इस साप्ताह 100/200 रुपए प्रति क्विंटल मंदी दर्ज की गयी और इस  मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5300/5750 रुपए जयपुर 6125 रुपए बीकानेर 5700/5800 रुपए किशनगढ़ 5700/5800 रुपए व कोटा 5000/5500 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी।  
महाराष्ट्र 
बढे भावो पर बिकवाली का दबाव बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से  चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी  देखी गयी और इस मंदी  के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5800/6500 रुपए लातूर 6000/6025 रुपए अकोला 6275/6300 रुपए नागपुर 6275/6300 रुपए व अहमदनगर 5850/6050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मध्य प्रदेश
लिवाली कमजोर बनी रहने  से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की  गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5700/5900 रुपए गंजबासोदा 5500/5800 रुपए सागर 5400/5700 रुपए कटनी 6100/6150 रुपए व इंदौर 6050/6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से कानपुर चना की कीमतों में गत साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत 6150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। जबकि रायपुर चना की कीमतों इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 6000/6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
चना दाल    
चना की गिरावट के असर मांग सुस्त बनी रहने से  गत साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 100/200 रुपए क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 7250/7600 रुपए भाटापरा 7500/7650 रुपए कटनी 7500 रुपए,गुलबर्गा 7600/7800 रुपए जलगांव 7700/8100 रुपए इंदौर 7500/7600 रुपए जयपुर 7025 रुपए व कानपुर 7000/7050 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।