News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चार साल बाद खुला गेहूं निर्यात, कई देशों ने दिखाई भारतीय गेहूं में रुचि
13-Apr-2026 09:41 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चार साल बाद खुला गेहूं निर्यात, कई देशों ने दिखाई भारतीय गेहूं में रुचि
★ भारत द्वारा लगभग चार साल बाद गेहूं निर्यात प्रतिबंध हटाने के बाद मिस्र, इंडोनेशिया, म्यांमार और बांग्लादेश जैसे देशों ने भारतीय गेहूं खरीदने में रुचि दिखाई है।
★ सरकार ने फरवरी 2026 में 25 लाख टन गेहूं और 5 लाख टन प्रोसेस्ड गेहूं उत्पाद निर्यात की अनुमति दी थी, जिसके लिए DGFT जल्द निर्यात कोटा आवंटित करेगा।
★ बांग्लादेश के लिए भारतीय गेहूं की CFR कीमत 275–280 डॉलर प्रति टन होने से निर्यात प्रतिस्पर्धी माना जा रहा है।
★ भारत के पास अप्रैल की शुरुआत में FCI के गोदामों में 220 लाख टन से अधिक गेहूं स्टॉक था, जो बफर मानक 74.6 लाख टन से काफी ज्यादा है।
★ हालांकि बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से 9 राज्यों के 152 जिलों में करीब 42 लाख हेक्टेयर गेहूं फसल प्रभावित हुई है, जिससे गुणवत्ता में 20–30% तक नुकसान और लगभग 20 लाख टन उत्पादन हानि का अनुमान है।
★ इसके बावजूद 2025-26 में देश का गेहूं उत्पादन रिकॉर्ड 1,200 लाख टन रहने का अनुमान है।
