साप्ताहिक समीक्षा - धान-चावल

06-Sep-2025 08:33 PM

धान का भाव स्थिर मगर चावल के दाम में तेजी 

नई दिल्ली। देश के अधिकांश प्रमुख उत्पादक राज्यों की महत्वपूर्ण मंडियों में धान की आवक नहीं या नगण्य हो रही है और इसकी कीमतों में भी ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा जा रहा है। लेकिन चावल घरेलू एवं निर्यात मांग मजबूत बनी हुई है जिसका असर इसके दाम पर देखा जा रहा है। 30 अगस्त से 5 सितम्बर वाले सप्ताह के दौरान धान का भाव या तो स्थिर या मामूली तेज रहा मगर चावल के दाम में 200-300 रुपए प्रति क्विंटल तक की तेजी दर्ज की गई। 
दिल्ली 
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान दिल्ली की नरेला मंडी में महज 600 से 1200 बोरी के बीच धान की दैनिक आवक हुई और सीमित कारोबार के बीच सिर्फ 1509 हैण्ड धान का भाव 80 रुपए सुधरकर 3182 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा। उदाहर छत्तीसगढ़ की भाटापाड़ा मंडी में 4000 बोरी तथा राजिम में 5000-8000 बोरी के बीच धान की रोजाना आपूर्ति हुई मगर कीमतों में लगभग स्थिरता बनी रही। 
पंजाब / अमृतसर 
पंजाब के अमृतसर में 5 सितम्बर को 5000 बोरी धान पहुंचा लेकिन कीमत स्थिर बनी रही। उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर मंडी में 1000-5000 बोरी धान की आवक होने के बावजूद दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। 
हरियाणा 
हरियाणा की  तरावड़ी मंडी में भी 4 सितम्बर को 700 बोरी तथा 5 सितम्बर को 2000 बोरी धान पहुंचा। राजस्थान की  कोटा एवं बूंदी मंडी में 500-700 बोरी धान की दैनिक आवक के बीच कीमतों में स्थिरता रही।
चावल 
जहां तक चावल का सवाल है तो इसकी मांग अच्छी रहने से कीमतों में तेजी देखी गई। भाटापाड़ा में में एचएमटी चावल का दाम 100 रुपए सुधरकर 5200/5300 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा। 
कर्नाटक 
उधर कर्नाटक की रायचूर मंडी में विभिन्न किस्मों एवं श्रेणियों के चावल की कीमतों में 100 से 250 रुपए प्रति क्विंटल तक की तेजी दर्ज की गई। पंजाब के अमृतसर में भी चावल के दाम में 200 रुपए प्रति क्विंटल तक का इजाफा दर्ज किया गया जबकि राजिम में भाव स्थिर बने रहे। 
उत्तराखंड 
उत्तराखंड की नगर मंडी में सुगंधा, शरबती पूसा बासमती संवर्ग के चावल के दाम में 100-150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही। 
राजस्थान 
राजस्थान के बूंदी में सुगंधा चावल का भाव 100 रुपए सुधरकर 5500/5550 रुपए प्रति क्विंटल तथा 1718 सेला चावल का दाम 300 रुपए उछलकर 6800/6850 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। 
हरियाणा 
हरियाणा की करनाल मंडी में 1509 सेला का भाव 400 रुपए की बढ़ोत्तरी के साथ 6300 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा जबकि अन्य किस्मों के दाम में भी 100-200 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई। 
दिल्ली 
दिल्ली के नया बाजार में अधिकांश किस्मों के चावल की कीमतों में 100-150 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि दर्ज की गई। निर्यातक चावल की खरीद में अच्छी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।