साप्ताहिक समीक्षा - उड़द

15-Feb-2025 08:31 PM

मांग कमजोर बनी रहने से उड़द की कीमतों में गिरावट  

चेन्नई। बढे भावो पर मुनाफावसूली बिक्री बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान उड़द की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। उड़द आयात समय सीमा 31 मार्च 2025 है। आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि आगामी सप्ताह में उड़द आयात समय सीमा को अगले साल के लिए बढ़ाने के लिए सर्कुलर/नोटिफिकेशन आ सकता है। उड़द आयात अप्रैल से जनवरी 2025 तक 6.73 लाख टन पहुंच सकता है, जो गत वर्ष इसी अवधि में 5.10 लाख टन और पूरे पिछले वित्त वर्ष में 6.24 लाख टन था। आयातकों की बिकवाली बनी व मिलर्स की मांग शांत पड़ने से चेन्नई उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहंत में  एफएक्यू 7000 रुपए एसक्यू 7900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कोलकाता उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे के साथ भाव 7200 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने पड़ने व मांग कमजोर पड़ने  से इस  साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 10 डॉलर और एसक्यू में भी 10 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरवाट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 780 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 865 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व दाल मिलर्स की लिवाली शांत पड़ने से इस  साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 7375/7400 रुपए और एसक्यू 8300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मध्य प्रदेश
मांग सुस्त बनी रहने से  चालू  साप्ताह के दौरान  मध्य प्रदेश में उड़द की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में  अशोकनगर में 5500/6500 रुपए, जबलपुर में 4500/6500 रुपए, ,दमोह में 4700/6600 रुपए टीकमगढ़ 5000/6750 रुपए और इंदौर में 7000/7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी रहने से महाराष्ट्र में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी। और इस मंदी के साथ के साथ भाव सप्ताहांत अकोला में 7700 रुपए, लातूर में 7000/7200 रुपए, सोलापुर में 6100/8300 रुपए व अहमदनगर 5500/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से  कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 7650/7750 रुपए व विजयवाड़ा में 7700/7800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उड़द दाल
उड़द की गिरावट के असर व मांग सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह उड़द दाल की कीमतों में कोई हल चल नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 9800/11000 रुपए, भाटापारा में 10000/10100 रुपए, जलगांव में 10100 रुपए, मेरठ में 8400/9000 रुपए और इंदौर में 9500/11200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।