साप्ताहिक समीक्षा - उड़द
29-Mar-2025 08:19 PM
उड़द की कीमतों में घट बढ़ जारी
चेन्नई। घटे भावो पर बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित उड़द की कीमतों में सुधार देखा गया। जबकि देसी उड़द में लिवाली शांत रही। उड़द दाल गोटा में मांग ठंडी बनी रहने से उड़द में दाल मिलर्स की लिवाली सिमित बनी हुई है। जिस कारण बढ़ती कीमतों को समर्थन नहीं मिल रहा। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चेन्नई उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 7250 रुपए एसक्यू 7950 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कोलकाता उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव 7300 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 5 डॉलर और एसक्यू में भी 10 डॉलर प्रति टन की गिरावट बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 800 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 880 डॉलर प्रति टन हो गयी।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी के समर्थन व दाल मिलर्स की बढ़ने से इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 25/50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया । और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 7625/7650 रुपए और एसक्यू 8350 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
मध्य प्रदेश
मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश में उड़द की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में जबलपुर में 4500/7250 रुपए, ,दमोह में 4500/6250 रुपए टीकमगढ़ 5500/6600 रुपए और इंदौर में 7000/7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी रहने से महाराष्ट्र में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी। और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत अकोला में 7600 रुपए, लातूर में 7000/7200 रुपए, जलगांव 7250/7550 रुपए बार्शी 6000/7000 रुपए व अहमदनगर 5000/7100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व मांग कमजोर बनी रहने से कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 7650 रुपए व विजयवाड़ा में 7500/7600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उड़द दाल
उड़द की गिरावट के असर व मांग शांत पड़ने से इस साप्ताह उड़द दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 9450/10800 रुपए, भाटापारा में 9900 रुपए, जलगांव में 10200 रुपए, मेरठ में 8400/8900 रुपए और इंदौर में 9400/13100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
