साप्ताहिक समीक्षा - उड़द

12-Apr-2025 08:33 PM

लिवाली बढ़ने से उड़द की कीमतों में सुधार  

चेन्नई। घटे भावो पर बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग में सुधार होने से चालू साप्ताह के दौरान उड़द की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। उड़द दाल व उड़द गोटा में मांग सुस्त बनी रहने से उड़द में दाल मिलर्स की लिवाली सिमित बनी हुई है जिस कारण बढ़ती कीमतों समर्थन नहीं मिल रहा है। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व मिलर्स की पूछ परख बढ़ने से चेन्नई उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहंत में  एफएक्यू 7300 रुपए एसक्यू 7875 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी। इसी प्रकार मुंबई उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट  के साथ भाव 7350 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने  व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 5 डॉलर और एसक्यू में भी 15 डॉलर प्रति टन की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 830 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 910 डॉलर प्रति टन हो गयी।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी  के समर्थन व दाल मिलर्स की लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 7675 रुपए और एसक्यू 8275 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
मध्य प्रदेश
मांग बढ़ने से चालू  साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश में उड़द की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज की गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में  जबलपुर में 5000/7500 रुपए,टीकमगढ़ 5000/6500 रुपए और इंदौर में 7000/7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से महाराष्ट्र में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी। और इस तेजी  के साथ भाव सप्ताहांत अकोला में 7650 रुपए, लातूर में 7300/7800 रुपए, जलगांव 7300/7800 रुपए बार्शी 6200/7500 रुपए व अहमदनगर 5000/7000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य 
चौतरफा तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से जयपुर उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव 7200/8000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। जबकि कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 7600 रुपए व विजयवाड़ा में 7600/7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उड़द दाल
उड़द की गिरावट के असर व मांग शांत पड़ने से इस साप्ताह उड़द दाल की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 9450/10800 रुपए, भाटापारा में 9900 रुपए, जलगांव में 10300 रुपए, मेरठ में 8300/8900 रुपए और इंदौर में 9400/13100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।