Home News

साप्ताहिक समीक्षा - उड़द

28-Nov-2026 09:06 PM

साप्ताहिक समीक्षा - उड़द
बढ़ी बिकवाली और कमजोर मांग से उड़द में गिरावट, महंगे आयात से बड़ी मंदी के आसार सीमित

चेन्नई। बढ़े हुए भावों पर स्टॉकिस्टों की बिकवाली बढ़ने तथा दाल मिलर्स की खरीदारी कमजोर पड़ने से चालू सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में उड़द की कीमतों में गिरावट का रुख बना रहा। उड़द दाल में ग्राहकी अपेक्षाकृत कमजोर रहने के कारण दाल मिलें फिलहाल जरूरत के अनुसार ही खरीदारी कर रही हैं, जिससे बाजार में तेजी को पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, बर्मा में उड़द की कीमतों में तेजी आने से आयातित माल की पड़त महंगी हो गई है। इससे घरेलू बाजार में कीमतों पर बड़ी गिरावट का दबाव फिलहाल सीमित रहने की संभावना है। दूसरी ओर, उत्पादक मंडियों में देसी उड़द की आवक पिछले सप्ताह की तुलना में बढ़ी है, जबकि आयातित उड़द की शिपमेंट भी लगातार पहुंच रही हैं। इसके अलावा ब्राजील से उड़द की बढ़ती उपलब्धता के कारण घरेलू बाजार में आपूर्ति मजबूत होने की संभावना है, जो कीमतों की तेजी पर अंकुश लगा सकती है। शादी-विवाह का सीजन शुरू होने से आगामी दिनों में उड़द दाल की खपत बढ़ने और दाल मिलों की खरीदारी में सुधार आने की उम्मीद है। हालांकि, फिलहाल मिलों की सीमित खरीदारी के कारण बाजार में मांग का अपेक्षित समर्थन नहीं मिल पा रहा है। आगामी दिनों में उड़द की कीमतों की दिशा मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश एवं तमिलनाडु में रबी उड़द की बिजाई और फसल की स्थिति पर निर्भर करेगी। इसके साथ ही म्यांमार में बिजाई, उत्पादन की संभावनाओं तथा निर्यात उपलब्धता का भी घरेलू बाजार पर असर रहेगा आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग सिमित बनी रहने से इस साप्ताह चेन्नई उड़द की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 9100 रुपए व एसक्यू 10050 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व निर्यात मांग सुस्त पड़ने  से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 5 डॉलर और एसक्यू में 10 डॉलर प्रति टन की नरमी देखी गयी और इस नरमी  के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 965 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 1050 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें एफएक्यू में 125 रुपए व एसक्यू में 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 9475 रुपए और एसक्यू 10500 रुपए प्रति क्विंटल रह   गए। 
मध्य प्रदेश
उत्पादक मंडियों में उपलब्धता बनी रहने व सुस्त मांग के चलते चालू सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं  देखी गयी  और भाव सप्ताहांत में  जबलपुर में 5000/9500 रुपए,करेली 6300/8401 रुपए दमोह 600/8400 रुपए अशोकनगर 4000/8000 रुपए गंजबासोदा 4500/7500 रुपए और इंदौर में 6500/9500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
महाराष्ट्र
लिवाली  कमजोर पड़ने से  इस साप्ताह महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में 100/200  रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव अकोला में 10200 रुपए, लातूर में 8000/9800 रुपए, जलगांव 8000/10200 रुपए बार्शी 8000/8800 रुपए व अहमदनगर 7000/9000 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी।
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर बनी रहने से कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 9500 रुपए व विजयवाड़ा में 9700/9800 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार  राजस्थान उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और भाव सप्ताहंत में जयपुर 7700/8700 रुपए व कोटा 6000/8500 रुपए प्रति क्विंटल हो  गए। 
उड़द दाल
मांग सुस्त बनी रहने से उड़द दाल की कीमतों में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी की गयी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 11300/12750 रुपए, भाटापारा 11300/12200 रुपए, जलगांव में 12550 रुपए, मेरठ 10300/11300 रुपए और विजयवाड़ा  11500/12300 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।