सरकार 50 लाख टन एफसीआई चावल स्टॉक में टूटे चावल की मात्रा घटाएगी
25-Jul-2025 12:17 PM
सरकार 50 लाख टन एफसीआई चावल स्टॉक में टूटे चावल की मात्रा घटाएगी
★ नई योजना के तहत केंद्र सरकार ने 50 लाख टन चावल के स्टॉक में टूटे चावल की मात्रा अलग करने की योजना तैयार की है।
★ पिछले साल पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में एक पायलट प्रोजेक्ट चलाया गया था, जिसमें 15% टूटे चावल को अलग किया गया था। यह प्रोजेक्ट सफल रहा।
★ अब तक 10% टूटे चावल वाला चावल प्राइवेट कंपनियों को बेचा जा रहा है। भविष्य में इसे PDS (जन वितरण प्रणाली) के माध्यम से सप्लाई करने पर विचार किया जाएगा।
★ उदाहरण एक तौर पर यदि एक मिल को एफसीआई को 100 क्विंटल चावल देना है, तो उसमें 85 क्विंटल चावल (जिसमें अधिकतम 10% टूटे चावल होंगे) और 15 क्विंटल केवल टूटे चावल के रूप में अलग से दिए जाएंगे।
★ इसका अन्य लक्ष्य इथेनॉल के लिए 100% टूटे चावल की आपूर्ति सुनिश्चित करना
★ टूटे चावल को अब सीधे राइस मिल से डिस्टिलरीज़ को नीलामी के जरिए बेचा जाएगा, ताकि भंडारण, ट्रांसपोर्ट और फोर्टिफिकेशन लागत में कमी लाई जा सके।
★ सरकार को ओपन मार्केट में एफसीआई चावल की मांग कम होने से स्टॉक खाली करने में कठिनाई हो रही है।
