सरकार ने 27% एथनॉल ब्लेंडिंग की योजना की खबरों को किया खारिज
21-Jul-2025 08:59 AM
सरकार ने 27% एथनॉल ब्लेंडिंग की योजना की खबरों को किया खारिज
★ सरकार ने उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया गया था कि भारत एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य 27% तक बढ़ाने की योजना बना रहा है। शुक्रवार को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन खबरों को "अनुमान आधारित" और "भ्रामक" बताया।
★ भारत "एथनॉल ब्लेंडिंग रोडमैप 2020–25" के अनुसार काम कर रहा है।
★ वर्तमान में हम ESY 2024–25 (Nov 2024 – Oct 2025) में हैं, और अगले साल का लक्ष्य 20% ही रहेगा।
★ नवंबर 2024 से जून 2025 के दौरान भारत ने औसतन 18.9% एथनॉल ब्लेंडिंग हासिल की।
★ जून 2025 में 19.9% की उच्चतम मासिक ब्लेंडिंग दर दर्ज की गई।
★ सरकार ने इंटर-मिनिस्ट्रियल कमेटी (IMC) गठित की है जो ESY 2025–26 (1 Nov 2025 – 31 Oct 2026) के बाद के लक्ष्यों की सिफारिश करेगी।
कमेटी की रिपोर्ट अभी लंबित है।
★ सरकार ने स्पष्ट किया कि 27% लक्ष्य संबंधी कोई निर्णय अभी नहीं हुआ है और इस तरह की खबरें "शरारतपूर्ण" हैं।
★ वर्तमान में एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य 20% है और 27% को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है।
