सरसों बाजार जुलाई 2025 रिपोर्ट

31-Jul-2025 11:46 AM

सरसों बाजार जुलाई 2025 रिपोर्ट
★ जुलाई में सरसों की कीमतों में अच्छी बढ़त।
★ दिल्ली कन्डीशन भाव इन 30 दिन में 650 उछलकर 7300 रुपए, जयपुर 650 बढ़कर 7650 रुपए प्रति क्विंटल पहुंचे।
★ 30 जुलाई को दोनों शहरों के कन्डीशन भाव इस महीने के उचतम स्तर पर आये।
★ भरतपुर सरसों 1 जुलाई के मुकाबले 30 जुलाई तक 470 रुपए उछलकर 7150 रुपए पहुंची। ठीक इसी तरह अलवर सरसों भी 400 सुधरकर 7200 रुपए प्रति क्विंटल पहुंची। चरखी दादरी में भी 570 रुपए की बढ़त के साथ भाव 7370 रुपए प्रति क्विंटल पहुंचे।
~~~~~
सरसों तेल
★ जुलाई के इन 30 दिनों में एक्सपेलर व कच्ची घानी सरसों तेल के भाव अब तक 130-170 रुपए प्रति 10 किलो तक बढ़ चुके हैं।
★ दिल्ली एक्सपेलर भाव 135 रुपए उछलकर 1615 रुपए, भरतपुर कच्ची घानी 160 रुपए बढ़कर 1680 रुपए, एक्सपेलर 130 रुपए सुधरकर 1660 रुपए प्रति 10 किलो पहुंचे।
★ तेजी आने का प्रमुख कारण सरसों तेल की डिमांड निकलना है।
★ पश्चिमी उत्तर पदेश में तेज आंधी के कारण कच्चे आम की फसल टूट गयी थी जिसका इस्तमाल आचार में बढ़ा और सरसों तेल की समय से पहले डिमांड आई। उसके बाद त्यौहारी मांग को देखते हुए कीमतों में बढ़त देखी गयी।
~~~~~~~
भविष्य
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि सरसों बाजार विदेशों बाजारों से कम प्रभावित होते हैं।
★ सरसों तेल की तुलना अब देसी घी से की जाने लगी। सरसों का भविष्य ठीक रहेगी।