सरसों की कीमतों में U-टर्न: आज बाजारों में आई करेक्शन
21-Jul-2025 02:24 PM
सरसों की कीमतों में U-टर्न: आज बाजारों में आई करेक्शन
★ लंबे समय से सरसों की कीमतों में हो रही वृद्धि के बाद आज बाजारों में गिरावट देखने को मिली।
★ उच्च कीमतों के कारण बाजारों में बिकवाली कमजोर रही और लेवल पर ही गतिविधियां सक्रिय थीं।
~~~~~~~~~~
★ सरसों में आज सबसे बड़ी गिरावट चरखी दादरी में देखी गई, जहां भाव ₹125 घटकर ₹7,325 पर आ गए।
★ मुरैना में कंडीशन भाव ₹50 घटकर ₹7,150 पर पहुंचे।
★ अलवर, खैरथल, ग्वालियर, गंजबासौदा में ₹50–100 की गिरावट दर्ज की गई।
★ दिल्ली कंडीशन भाव ₹50 गिरकर ₹7,200 पर और सुमेरपुर में ₹60 की गिरावट के साथ ₹7,500 पर बिके।
★ हालांकि, जयपुर में आज सरसों ₹25 बढ़कर ₹7,550–7,575 पर और भरतपुर में ₹31 बढ़कर ₹7,081 पर बिक रही है।
~~~~~~~~~~
★ आज सरसों के कंडीशन भावों के साथ-साथ सरसों तेल की कीमतें भी घटीं।
★ श्री गंगानगर में कच्ची घानी और एक्सपेलर दोनों के भाव ₹20 प्रति 10 किलो कम हुए।
★ भरतपुर में ₹20 की गिरावट के बाद कच्ची घानी ₹1,670 और एक्सपेलर ₹1,650 पर कारोबार कर रहा है।
★ अलवर में भी ₹10 की गिरावट के साथ एक्सपेलर ₹1,650 पर बिका।
~~~~~~~
★ आई-ग्रेन इंडिया का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी है।
★ सरसों की मांग अच्छी बनी रहने की उम्मीद और मामूली करेक्शन के बाद फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
