सरसों: कीमतों में भारी उछाल अब आगे क्या?
16-Jul-2025 08:46 AM
सरसों: कीमतों में भारी उछाल अब आगे क्या?
★ मई से जुलाई तक देश की विभिन्न मंडियों में सरसों के भाव 825/850 रुपए प्रति क्विंटल व जून से जुलाई तक 600 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ चुके हैं।
★ सरसों तेल के भाव मई से जुलाई तक 240 रुपए प्रति 10 किलो व जून से जुलाई तक 190 रुपए प्रति 10 किलो बढ़ चुके हैं।
★ सरसों में तेजी का मुख्य कारण आगामी त्यौहारी मांग को देखते हुए खपत बढ़ना है वैसे भी सरसों तेल खाने वाले उपभोक्ता अन्य तेल की ओर जल्दी रुख नहीं करते।
★ सरसों तेल की अलग ही डिमांड। अन्य तिलहन के भाव लगातार टूट रहे हैं परन्तु सरसों के मजबूत।
~~~~~~
अब आगे क्या?
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि सरसों की डिमांड ऐसे ही बनी रह सकती है।
★ ऊंची कीमतों को देख नैफेड सरसों की बिक्री और तेज कर सकता है।
★ नैफेड के पास करीब 14 लाख टन सरसों का स्टॉक उपलब्ध जिसे जल्द ही बेचा जा सकता है।
★ नैफेड की बिक्री से कीमतों पर बन सकता है दबाव।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरसों की कीमतें मजबूत बनी रह सकती हैं। हालांकि बीच-बीच में करेक्शन भी आएगी।
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
