सरसों कीमतों में जुलाई में दिखी मजबूती | तेल भी हुआ महंगा

19-Jul-2025 05:09 PM

सरसों कीमतों में जुलाई में दिखी मजबूती | तेल भी हुआ महंगा
★ सरसों की कीमतों में जहां कुछ मंडियों में गिरावट दर्ज की गई, वहीं जून और मई की तुलना में जुलाई में भाव में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली है।
★ दिल्ली मंडी में 42% कंडीशन वाली सरसों का भाव 19 जुलाई को रुपए 7,250/क्विंटल रहा, जो एक दिन पहले से रुपए 50 कम था। हालांकि, यह भाव जून से रुपए 700 और मई से रुपए 950 अधिक है।
★ चरखी दादरी में सरसों रुपए 7,450 पर स्थिर रही, जो जून से रुपए 825 और मई से रुपए 1,080 ज्यादा है।
★ भरतपुर में सरसों के आज दाम रुपए 100 गिरकर रुपए 7,050 हो गए, लेकिन औसत जून से रुपए 650 और मई से रुपए 905 अधिक रहा।
★ आगरा में भी आज रुपए 100 की गिरावट के साथ भाव रुपए 8,150 रहा, जो औसत जून से रुपए 800 और मई से रुपए 1,050 अधिक रहा।
★ सरसों तेल में चरखी दादरी एक्सपेलर तेल रुपए 10 गिरकर रुपए 1,650/10 किलो रहा, लेकिन जून से रुपए 240 और मई से रुपए 290 ऊँचा है।
★ भरतपुर कच्ची घानी और एक्सपेलर दोनों में रुपए 10 की बढ़त दर्ज की गई, और अब ये क्रमशः रुपए 1,690 और रुपए 1,670 पर हैं।
★ दोनों श्रेणियों में जून से रुपए 280 और मई से रुपए 320 की तेजी देखी गई।
★ कुल मिलाकर जुलाई में सरसों और सरसों तेल दोनों के भाव में मजबूती का रुख बना हुआ है।
★ सरसों में क्रशिंग डिमांड आने से कीमतों को मिला सपोर्ट। 
★ आई-ग्रेन इंडिया का मानना है कि अगले सप्ताह सरसों की कीमतों में कुछ करेक्शन आ सकती है जो अस्थाई होगी।
★ भविष्य में क़ीमतों में और बढ़त की उम्मीद।