सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार

14-Feb-2026 08:14 AM

सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
सीएफटीसी डेटा के अनुसार 10 फरवरी तक मैनेज्ड मनी ने अपनी नेट लॉन्ग पोजीशन में 94,316 कॉन्ट्रैक्ट जोड़े, जिससे कुल नेट लॉन्ग 1,23,148 कॉन्ट्रैक्ट हो गई। यह फंड्स की मजबूत तेजी दर्शाता है।
यूएसडीए के निर्यात बिक्री आंकड़ों के अनुसार सोयाबीन की निर्यात प्रतिबद्धता 34.572 MMT रही, जो पिछले वर्ष से 20% कम है। यह यूएसडीए के निर्यात अनुमान का 81% है, जबकि 5-वर्षीय औसत गति 89% रहती है, यानी निर्यात की रफ्तार सामान्य से धीमी है।
NOPA के जनवरी क्रश आंकड़े मंगलवार को जारी होंगे। विश्लेषकों को जनवरी क्रश 218.5 मिलियन बुशल रहने की उम्मीद है, जबकि सोयाबीन तेल का स्टॉक 1.71 बिलियन पाउंड रहने का अनुमान है।