सोयाबीन की बुवाई में बड़ी गिरावट: महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात में सबसे ज्यादा कमी
17-Jul-2025 08:08 AM
सोयाबीन की बुवाई में बड़ी गिरावट: महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात में सबसे ज्यादा कमी
★ खरीफ सीजन 2025 में सोयाबीन की बुवाई में इस बार उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।
★ देशभर में 11 जुलाई 2025 तक कुल 99.03 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन की बुवाई हुई है, जो पिछले साल की इसी अवधि में 107.78 लाख हेक्टेयर थी। यानी कुल 8.75 लाख हेक्टेयर की गिरावट देखी गई है।
~~~~~~
राज्यवार स्थिति (राज्य कृषि विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार):
महाराष्ट्र (14.07.2025 तक):
★ राज्य में इस साल 44.67 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है, जबकि पिछले साल 47.70 लाख हेक्टेयर थी। यानी 3.03 लाख हेक्टेयर की भारी कमी आई है।
गुजरात (14.07.2025 तक):
★ यहां बुवाई 1.90 लाख हेक्टेयर तक सीमित रही, जबकि पिछले साल 2.55 लाख हेक्टेयर में हुई थी – 0.65 लाख हेक्टेयर की गिरावट।
कर्नाटक (11.07.2025 तक):
★ राज्य में 4.01 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है, जो पिछले साल 4.26 लाख हेक्टेयर थी – 0.25 लाख हेक्टेयर की कमी।
तेलंगाना (16.07.2025 तक):
★ इस बार 3.30 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 3.34 लाख हेक्टेयर था – मामूली 0.04 लाख हेक्टेयर की गिरावट।
राजस्थान (14.07.2025 तक):
★ राज्य में बुवाई घटकर 9.29 लाख हेक्टेयर रह गई, जबकि पिछले साल यह 10.24 लाख हेक्टेयर थी – यानी 0.95 लाख हेक्टेयर की गिरावट।
★ इन 5 राज्यों में कुल बुवाई इस वर्ष 63.17 लाख हेक्टेयर रही है, जबकि पिछले साल यह 68.09 लाख हेक्टेयर थी – यानी 4.92 लाख हेक्टेयर की गिरावट।
★ देश के कई प्रमुख सोयाबीन उत्पादक राज्यों में बुवाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे कुल उत्पादन पर असर पड़ सकता है।
★ गिरावट आने का प्रमुख कारण वर्ष भर भाव नीचे रहना है।
