सोयाबीन और सोयाबीन मील अपडेट – 2024-25 विपणन वर्ष (अक्टूबर से अप्रैल तक): SOPA

16-May-2025 02:53 PM

सोयाबीन और सोयाबीन मील अपडेट – 2024-25 विपणन वर्ष (अक्टूबर से अप्रैल तक): SOPA
सोयाबीन: उत्पादन और उपयोग का आंकलन
★ 2024-25 के सीजन में अब तक कुल सोयाबीन उत्पादन 125.82 लाख टन रहा है, जो पिछले वर्ष के 118.74 लाख टन की तुलना में अधिक है। हालांकि, इस वर्ष की क्रशिंग के लिए कुल उपलब्धता (स्टॉक + उत्पादन + आयात+ बीज) घटकर 122.76 लाख टन रह गई, जबकि पिछले साल 136.06 लाख टन थी।
★ उपलब्धता घटने का मुख्य कारन सीजन की शुवत में करीब 9 लाख टन का स्टॉक बचन यही जो पिछले सीजन में 24 लाख टन से मामूली अधिक था। 
~~~~~~~~~
अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक:
★ सोयाबीन की आवक 77.50 लाख टन रही (पिछले वर्ष 82 लाख टन), क्रशिंग 70 लाख टन (पिछले वर्ष 77 लाख टन) और सीधे उपयोग के लिए 3.35 लाख टन गया (पिछले वर्ष 3.10 लाख टन) दर्ज की गई।
★ 1 मई 2025 तक किसानों, व्यापारियों और प्लांट्स के पास स्टॉक 29.66 लाख टन रह गया, जबकि पिछले वर्ष यही आंकड़ा 55.41 लाख टन था
~~~~~~~~
सोयाबीन मील: उत्पादन, खपत और निर्यात
★ सोयाबीन मील का उत्पादन 55.24 लाख टन हुआ, पिछले साल के 60.76 लाख टन से कम।
★ समुद्र और भूमि मार्ग से निर्यात 13.26 लाख टन (पिछले वर्ष 15.23 लाख टन), घरेलू खपत – भोजन हेतु 4.95 लाख टन (पिछले वर्ष 4.95 लाख टन), पशु आहार हेतु 37 लाख टन (पिछले वर्ष 40 लाख टन) के बाद 1 मई 2025 तक मील का शेष स्टॉक 1.36 लाख टन है, जो पिछले वर्ष के 1.99 लाख टन से कम है।

★ 2024-25 में सोयाबीन उत्पादन में वृद्धि जरूर हुई है, लेकिन शुरुआती स्टॉक और आयात में कमी के कारण कुल उपलब्धता घटी है। साथ ही, क्रशिंग और निर्यात में गिरावट तथा स्टॉक में तेज गिरावट से संकेत मिलते हैं की DDGS के कारण सोयामील की खपत पर बुरा असर पड़ा।