तंजानिया अफ्रीका का शीर्ष दाल निर्यातक बना

22-Jul-2025 12:35 PM

तंजानिया अफ्रीका का शीर्ष दाल निर्यातक बना
★ 2024 में तंजानिया ने कुल 5.90 लाख टन दालों का निर्यात किया, जो 2023 के 4.47 लाख टन से अधिक है
★ इस आंकड़े के साथ तंजानिया अफ्रीका में पहले और विश्व में आठवें स्थान पर रहा
★ मूल्य के लिहाज से तंजानिया की दालों की निर्यात आय 376.9 मिलियन डॉलर रही
★ मिस्र ने मात्र 4.11 लाख टन का निर्यात किया, लेकिन आय 491.4 मिलियन डॉलर रही – यानी तंजानिया से लगभग 100 मिलियन डॉलर अधिक
★ 2024 में तंजानिया ने 3.41 लाख टन तूअर दाल निर्यात की, जो 2023 के 1.88 लाख टन और 2022 के 1.08 लाख टन से अधिक है
★ तंजानिया की कुल दाल निर्यात आय में इन दोनों फसलों का मुख्य योगदान रहा।