तिल बाजार अपडेट

15-May-2025 06:48 PM

दक्षिण कोरिया

2025 की TRQ स्टेट ट्रेड की तीसरी बोली में भारत ने पूरा 13,000 टन तिल निर्यात अनुबंधित किया।

फेज 1: 5,000 टन, प्रस्तावित डिलीवरी 20 जुलाई तक

फेज 2: 8,000 टन, प्रस्तावित डिलीवरी 10 अगस्त तक

भारत

पिछले 8 सालों में तिल उप्तादन (कृषि विभाग)

सीजन 2015/16- 8.5

2019/20- 6.57

2023/24- 8.47

2024-25- 8.6 (अनुमानित)

उत्पादन बढ़ने से कीमतों पर बना दवाब, भहव कम होने के कारण ही टेंडर जीता गया। टेंडर की मांग से कीमतों में वृद्धि की उम्मीद।

ब्राज़ील

इस सीज़न में ब्राज़ील का तिल उत्पादन 10% तक कम होने का अनुमान है।

माटो ग्रोसो में कटाई मई के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है। अन्य राज्यों जैसे पारा में कटाई इसके बाद शुरू होगी।

तंज़ानिया

तंज़ानिया में तिल की कटाई अलग-अलग क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से जारी।

प्रमुख आवक मई के अंत से जून की शुरुआत के बीच होने की संभावना।

पाकिस्तान

पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में तिल की बुआई शुरू हो गई है, कटाई अगस्त में होने की उम्मीद है।

जुलाई 2024 से अप्रैल 2025 के मध्य तक पाकिस्तान ने कुल 2,54,686 टन तिल का निर्यात किया है।

पैराग्वे

पैराग्वे में शुरुआती तिल की कटाई पूरी हो गई है, और उपज तथा गुणवत्ता अच्छी बताई गई है।

हालांकि, उच्च लॉजिस्टिक और परिवहन लागत के कारण निर्यात कीमतें बढ़ रही हैं।