तुवर बाजार जुलाई 2025 रिपोर्ट
31-Jul-2025 12:22 PM
तुवर बाजार जुलाई 2025 रिपोर्ट
★ नहीं बढ़ पा रहे तुवर के भाव। अन्य दलहनों की कीमतें बढ़ी परन्तु अभी भी तुवर पर आयातित माल का बना हुआ है दबाव।
★ म्यांमार से तुवर की सप्लाई अच्छी। साथ ही अफ्रीकन फसल भी भारत में आने को तैयार।
★ 1 जुलाई के मुकाबले 30 जुलाई तक मुंबई पोर्ट पर मोजाम्बिक तुवर 150 घटकर 5725, गजरी 5650 से 50 रुपए लुढ़ककर 6350 रुपए पर हुई बंद।
★ चेन्नई तुवर लेमन प्रथम सप्ताह के मुकाबले 30 जुलाई को 25 रुपए घटकर 6350 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुई।
★ देश की अन्य मंडियों की कीमतों में देखा गया दबाव। म्यांमार व अफ्रीका में भी बढ़ रहा है कम्पटीशन।
★ अफ्रीकन तुवर आने से पहले म्यांमार अधिक से अधिक मात्रा में भारत को करना चाहता है निर्यात।
★ अफ्रीका में तुवर का उत्पादन 10 लाख टन पहुंचने के उम्मीद।
★ लम्बे समय से घटी कीमतों का किसानों ने दिया जवाब। बिजाई में देखी गयी गिरावट।
★ धीरे-धीरे बिजाई आकड़े और स्पष्ट होने लगे।
★ आई ग्रेन इंडिया ने अपिनी पहली कई रिपोर्ट में एरिया घटने की बात कही। वही तस्वीर अब स्पष्ट हो रहे है। आगामी 15 दिनों में स्तिथि ओर स्पष्ट होगी।
★ दालों की घटी कीमतों की नाराजगी को देखते हुए तुवर, उड़द का एरिया घटा जबकि मूंग का बढ़ा।
★ अभी आकड़ों में पूर्ण स्पष्टता आनी बाकी।
★ तुवर उत्पादक राज्यों में घटा एरिया नई फसल आने में अभी समय शेष।
★ जानकारी के लिए बता दें कि तुवर में अगर एक भी सीजन खराब होता है तो इसका असर पूरे सीजन पर पड़ता है।
★ घटे एरिया को देख उत्पादन पर असर पड़ सकता है। साथ ही कुछ तुवर उत्पादक क्षेत्रों में बारिश की स्तिथि अच्छी नहीं।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि तुवर की कीमतें निम्न स्तर पर।
★ त्यौहारी मांग को देखते हुए कीमतों में हल्की-फुल्की तेजी की सम्भावना जैसे-जैसे फसल स्तिथिति स्पस्ट होगी वैसे-वैसे बाजार चलेंगे।
