तुवर की कीमतों में भारी गिरावट
26-Dec-2024 12:17 PM
तुवर की कीमतों में भारी गिरावट
★ कर्नाटक और महाराष्ट्र में नई फसल के मंडी में आने से कीमतों पर बना दवाब।
★ मंडी में तुअर की कीमतें अब MSP के आस-पास आने लगीं जी 2-3 महीने पहले ₹10,000 तक थीं।
★ सरकारी ऑनलाइन पोर्टल के अनुसार तुवर दाल की आल इंडिया रिटेल भाव कल 156.44 जो एक महीने पहले 161.31 और पिछले वर्ष के दौरान 155.08 रुपए/ किलो थे।
★ म्यांमार तुवर भाव जो 1 सप्ताह पहले 960$/टन थे घटकर आज 920$/ टन पर आये।
★ चेन्नई तुवर लेमन भाव 7350/7400 और मुंबई तुवर लेमन 7400/7500 और मोजांबिक 6500 रुपए/टन चल रहे हैं।
★ पिपरिया मंडी में आज तुवर 6000/8000, अकोला विदर्भ लाल मारुति 7900/7950, लातूर पिंक 7900/7910 पर बिकी। यानि कीमतें MSP से मामूली अधिक।
★ अप्रैल से नवंबर तक 9.96 लाख टन आयात की गई जो पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 5.45 लाख टन थी।
★ भारत में बीते सीजन में उत्पादन में जो भी कमी आई वह आयात द्वारा पूरी की जा रही है।
★ इस वर्ष घरेलू तुवर उत्पादन रहा जोरदार।
★ फरवरी से म्यांमार की नई तुवर भी भारत आने लगेगी जिससे कुल उपलब्धता सुगम बनी रहेगी।
★ सरकार ने 9.66 लाख टन तुअर खरीदने के लिए विभिन्न राज्यों के लिए खपत सीमा निर्धारित की है, जिनमें उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और हरियाणा शामिल हैं।
★ चौकानी वाली बात है कि महाराष्ट्र में तुवर खरीद की घोषणा अभी तक नहीं की गई।
★ उपरोक्त सभी कारणों की देखते हुए तुवर सौदे तेजी में न करें।
