दलहन बाज़ार रिपोर्ट (03 मई 2025 से 09 मई 2025 तक)

09-May-2025 08:01 PM

चना

चना बाजार में इस सप्ताह तेजी देखी गई।

दिल्ली राजस्थान में भाव 03 मई को ₹5,825 से बढ़कर 09 मई को ₹6000 तक पहुँच गया।

दिल्ली एम.पी में ₹5,725 से ₹5,950 तक की बढ़त देखी गई।

खरीदारों की सक्रियता के चलते कीमतों में उछाल आया।

ऑस्ट्रेलिया से घटने लगा आयात जिससे जीमतों को मिला समर्थन। 

बाजार तेज रहने की उम्मीद।

 उड़द

मुंबई उड़द जो सोमवार को 6950 था, आज 7200 पर बंद हुआ। 

चेन्नई FAQ 6,825 से उछलकर आज 7,075 और SQ ₹7,300 से बढ़कर 7,700 पर बंद हुआ।

लातूर में बाजार सप्ताह भर 7000 पर टिका रहा।

बर्मा में उड़द FAQ $795 से बढ़कर $ 875/ टन और SQ भी $10 बढ़कर 885 पहुंचे।

 मटर

मटर की कीमतों में हल्की बढ़त देखी गई। कानपुर लाइन में ₹3800 से ₹3975 तक भाव पहुँचे। मुंबई कनाडा में ₹3700 से ₹3800 की चाल रही जबकि मुंबई रूस रूस 125 उछलकर 3,625 पर बंद हुआ।

कनाडा और अन्य देशों से निर्यात में आ रही कमी और पोर्ट पर माल भी धीरे-धीरे खप रहा है।

कीमतों में मामूली तेजी की उम्मीद।

तुवर

लातूर बना बाजार का स्टार, भाव ₹7250 तक पहुँचा।

तुवर बाजार में लातूर की मांग बढ़ी रही और भाव 7150 से उछलकर ₹7250 तक पहुँचे।

मुंबई लेमन और चेन्नई लेमन में भी हल्की तेजी रही। मुंबई लेमन जो सोमवार को 6550 थे बढ़कर 6850 और चेन्नई 6575 से उछलकर 6800 पर आए।

म्यांमार में तुवर के भाव सोमवार के $785 थे आज $10 के बढ़ोतरी के बाद 795 तक आए।

कीमतों में और मामूली बढ़ोतरी की उम्मीद।

 मूंग

मूंग की दिल्ली मंडी में जोरदार तेजी देखने को मिली, जहाँ भाव ₹7600 से बढ़कर ₹8200 तक पहुँचे।

जोधपुर में 150 की बढ़त के साथ ₹7350 तक के भाव देखे गए।

मध्य प्रदेश में हो रही है नई मूंग की आवक, फसल अच्छी।

 काबुली चना

काबुली चना की कीमतें सप्ताह भर लगातार ऊपर चढ़ती रहीं।

कंटेनर 42/44 ने ₹11,300 से ₹11,650 तक की लंबी छलांग लगाई। इंदौर मंडी में भी ₹8500 से ₹8700 तक की बढ़त देखी गई।

चना में आई तेजी का असर काबुली बाज़ारों पर पड़ा असर।

 मसूर

अशोक नगर में ₹6,300 का उच्चतम स्तर बंद हुआ जो सोमवार को 6,150 था।

मुंबई ऑस्ट्रेलिया कंटेनर ₹6,100 से 100 रुपए बढ़ा और कनाडा 100 बढ़कर 6,250 पर बंद हुआ।

कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में मसूर का स्टॉक कम और निर्यात में आ रही है कमी। 

जिसके चलते भाव मजबूत रहे, मंडियों में आवक भी घटने लगी।

चालू सप्ताह में सभी दलहनों की कीमतों में अच्छी बढ़त देखने को मिली।

युद्ध से चल रहे तनाव से भी दलहनों का उठाव भी बढ़ रहा है।