दिल्ली लारेंस रोड मार्किट अपडेट

25-Jul-2025 09:31 AM

दिल्ली लारेंस रोड मार्किट अपडेट
★ दिल्ली लारेंस रोड पर आज 13/14 मोटर चना की आवक हुई जो गत दिन से 5 मोटर अधिक।
★ बढ़े भावों पर चना में आज लिवाल कमजोर नजर आ रहा है।
★ लिवाली कमजोर पड़ने से दिल्ली चना के भाव आज 25 रुपए घटाकर मध्य प्रदेश लाइन 6300/6325 रुपए व राजस्थान लाइन 6350/6375 रुपए प्रति क्विंटल बोले जा रहे हैं। लेकिन इन भावों पर अभी कोई व्यापार नहीं हुआ।
★ सही भाव व्यापार होने पर ही पता चलेंगे।
★ दिल्ली में मध्य प्रदेश लाइन मूंग में भी लिवाल कमजोर।