दूसरे टेंडर में भी अच्छी बिक्री
12-Dec-2024 06:14 PM
दूसरे टेंडर में भी अच्छी बिक्री
फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) द्वारा 1 लाख टन गेहूं को ओपन मार्केट सेल्स स्कीम (OMSS) के तहत ई-नीलामी में पेश किया गया था, जिसमें लगातार दूसरे सप्ताह यानि 11 दिसंबर को हुई नीलामी में 1480 से अधिक प्रोसेसर्स ने 99,815 टन गेहूं खरीदा।
राज्यवार विश्लेषण के अनुसार, 23 राज्यों में से 19 राज्यों में 100 प्रतिशत बिक्री हुई, जबकि उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में 85 प्रतिशत और अन्य राज्यों में 99 प्रतिशत की बिक्री दर्ज की गई।
केंद्र ने गेहूं का रिजर्व मूल्य ₹2,325/क्विंटल रखा है, लेकिन परिवहन और टैक्स के साथ यह कीमत अलग-अलग राज्यों में भिन्न है। असम में गेहूं की उच्चतम कीमत ₹3,393/क्विंटल रही, जबकि महाराष्ट्र में यह ₹2,465/क्विंटल थी।
यह योजना में बिक्री 31 मार्च, 2025 तक जारी रहेगी, जिसमें 25 लाख टन गेहूं बाजार में बेचा जाएगा।
