धान की बुवाई में बढ़ोतरी, अब तक 123.68 लाख हेक्टेयर में रोपाई – कृषि विभाग
14-Jul-2025 12:13 PM
धान की बुवाई में बढ़ोतरी, अब तक 123.68 लाख हेक्टेयर में रोपाई – कृषि विभाग
★ देशभर में खरीफ सीजन की धान बुवाई ने रफ्तार पकड़ ली है।
★ कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार 11 जुलाई 2025 तक कुल 123.68 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की बुवाई की जा चुकी है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 11.83 लाख हेक्टेयर अधिक है।
★ 2024 में इसी तारीख तक 111.85 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की बुवाई हुई थी।
★ धान का सामान्य बुवाई क्षेत्र 403.09 लाख हेक्टेयर है।
★ मौसम की अनुकूलता और समय पर बारिश के चलते इस वर्ष किसानों ने तेजी से बुवाई की है। यदि बारिश की यही स्थिति बनी रही तो धान उत्पादन में अच्छी वृद्धि की उम्मीद है।
