उज्जैन: गेहूं खरीदी से पहले बड़ी चुनौती

24-Mar-2026 10:39 AM

उज्जैन: गेहूं खरीदी से पहले बड़ी चुनौती
★ 1 अप्रैल से MSP पर गेहूं खरीदी शुरू होगी, लेकिन जिले में भंडारण और बारदाना की कमी सामने आ रही है।
★ करीब 8 लाख टन खरीदी का अनुमान है, जबकि वेयरहाउस में सिर्फ 6 लाख टन  रखने की जगह है। यानी करीब 2 लाख टन गेहूं रखने की समस्या रहेगी।
बारदाना भी आधा ही मिला है। 179 केंद्रों के लिए हर केंद्र को सिर्फ 45–50 गठानें मिलेंगी, जो बंपर आवक में एक हफ्ता भी नहीं चलेंगी।
★ 80% किसानों की कटाई पूरी हो चुकी है, इसलिए खरीदी शुरू होते ही तेज आवक की उम्मीद है।
★ प्रशासन ने सायलो बैग की प्रक्रिया शुरू की है और 8 दिन में और बारदाना आने की उम्मीद जताई है।
(स्रोत: दैनिक भास्कर)