Home News

उत्तरी भारत में रबी फसलों की बिजाई की गति बढ़ने की उम्मीद

29-Oct-2026 01:46 PM

उत्तरी भारत में रबी फसलों की बिजाई की गति बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली। देश के उत्तरी भाग में रबी फसलों की बिजाई के लिए स्थिति धीरे-धीरे अनुकूल होने लगी है। पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा में बारिश होने तक तापमान बढ़ने से किसानों को खासकर गेहूं एवं सरसों की बोआई की गति बढ़ाने का अच्छा अवसर मिल सकता है।

वहां खरीफ फसलों की जोरदार कटाई-तैयारी जारी रहने से खेत लगातार खाली होते जा रहे हैं। इन प्रांतों में यूरिया सहित अन्य खादों का स्टॉक पहले ही पहुंचाया जा चुका है और अब भी आपूर्ति जारी है लेकिन राजस्थान में हालत उत्साहवर्धक नहीं है। 

बिहार-बंगाल, उड़ीसा, झारखंड एवं छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में बारिश का दौर जारी है। महाराष्ट्र और गुजरात में भी वर्षा होने वाली है। दक्षिणी राज्यों में उत्तर-पूर्व मानसून की सक्रियता एवं अर्नब नामक समुद्री चक्रवाती तूफान के कारण भारी वर्षा दर्ज की जा रही है।

कुल मिलाकर फिलहाल देश के लगभग सभी प्रमुख कृषि उत्पादक राज्यों में स्थिति रबी फसलों की बिजाई के लिए उपयुक्त बनती जा रही है। मध्य प्रदेश भी बारिश से अछूता नहीं रहेगा। 

रबी सीजन के दौरान राजस्थान में सरसों एवं चना तथा जौ का सर्वाधिक उत्पादन होता है जबकि वह केन्द्रीय पूल में गेहूं का योगदान देने वाले पांच शीर्ष राज्यों में शामिल है। मध्य प्रदेश में भी गेहूं, चना एवं सरसों का विशाल उत्पादन होता है।