उड़द बाजार: जुलाई 2025 रिपोर्ट
31-Jul-2025 02:20 PM
उड़द बाजार: जुलाई 2025 रिपोर्ट
★ उड़द की कीमतों को मिल रहा है सपोर्ट।
★ आयातित उड़द की कीमतों में अच्छी बढ़त। 30 जुलाई को मुंबई व चेन्नई उड़द इस महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची।
★ पहले सप्ताह में मुंबई FAQ 6800/6850 रुपए प्रति क्विंटल थी जो पहले व दूसरे सप्ताह में स्थिर रही उसके बाद तीसरे व अंतिम सप्ताह में भाव बढ़े। 30 जुलाई को मुंबई उड़द FAQ 7300 रुपए पहुंचा। चेन्नई उड़द FAQ 7225 और SQ 7425 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा।
★ जुलाई 2025 में चेन्नई FAQ 6600 व SQ 7200 रुपए के निम्न स्तर पर बिका था।
★ म्यांमार उड़द FAQ के भाव जुलाई में करीब 20-25$ बढ़ चुके हैं। हालांकि मंडियों में इसका इतना अधिक प्रभाव नहीं देखा गया।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि आगामी त्यौहारी मांग को देखते हुए कीमतों को भविष्य में मिल सकता है सपोर्ट।
★ म्यांमार से उड़द का निर्यात अच्छा और नियमित।
★ धीरे-धीरे बिजाई आकड़े और स्पष्ट होने लगे।
★ आई ग्रेन इंडिया ने अपिनी पहली कई रिपोर्ट में एरिया घटने की बात कही थी वही तस्वीर अब स्पष्ट हो रहे है। आगामी 15 दिनों में स्तिथि और स्पष्ट होगी।
★ दालों की घटी कीमतों की नाराजगी को देखते हुए तुवर, उड़द का एरिया घटा जबकि मूंग का बढ़ा।
★ मूंग आयात प्रतिबंधित है और मूंग बाजार असल डिमांड व सप्लाई पर चलता है साथ ही सरकारी खरीद का सपोर्ट समय समय पर मिलता है।
