उड़द की बुवाई में धीमी बढ़त: राजस्थान और कर्नाटक में सुधार, लेकिन महाराष्ट्र और देशभर में गिरावट
17-Jul-2025 08:07 AM
उड़द की बुवाई में धीमी बढ़त: राजस्थान और कर्नाटक में सुधार, लेकिन महाराष्ट्र और देशभर में गिरावट
★ खरीफ सीजन 2025 में उड़द की बुवाई में मिश्रित रुझान।
★ देशभर में 11 जुलाई 2025 तक कुल 11.46 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में उड़द की बुवाई हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 11.54 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई थी। यानी कुल 0.08 लाख हेक्टेयर की गिरावट दर्ज की गई है।
राज्यों के अनुसार स्थिति (राज्य कृषि विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार):
महाराष्ट्र (14.07.2025 तक):
★ इस वर्ष 3.23 लाख हेक्टेयर में उड़द की बुवाई हुई है, जो पिछले साल 3.29 लाख हेक्टेयर थी। यानी 0.06 लाख हेक्टेयर की गिरावट हुई है।
गुजरात (14.07.2025 तक):
★ यहां बुवाई में सुधार हुआ है। इस साल 0.25 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई, जो पिछले वर्ष 0.16 लाख हेक्टेयर थी – 0.09 लाख हेक्टेयर की बढ़त।
कर्नाटक (11.07.2025 तक):
★ 0.91 लाख हेक्टेयर में उड़द की बुवाई हुई, जबकि पिछले साल 0.88 लाख हेक्टेयर थी – 0.03 लाख हेक्टेयर की वृद्धि।
तेलंगाना (16.07.2025 तक):
★ इस साल 0.12 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई, जो पिछले वर्ष 0.10 लाख हेक्टेयर था – 0.02 लाख हेक्टेयर की वृद्धि।
राजस्थान (14.07.2025 तक):
★ राज्य में 2.72 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई, जबकि पिछले साल 2.33 लाख हेक्टेयर में हुई थी – 0.39 लाख हेक्टेयर की अच्छी बढ़त।
★ इन 5 प्रमुख राज्यों में कुल 7.23 लाख हेक्टेयर में उड़द की बुवाई हुई है, जो पिछले वर्ष 6.78 लाख हेक्टेयर थी। यानी 0.45 लाख हेक्टेयर की वृद्धि।
★ हालांकि कुछ राज्यों में बुवाई बढ़ी है, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर उड़द की बुवाई में थोड़ी गिरावट चिंता का विषय है।
