वर्ष 2024 में मलेशियाई पाम तेल का उत्पादन 193 लाख टन से ऊपर पहुंचा
08-Apr-2025 04:48 PM
कुआलालम्पुर। सरकारी संस्था- मलेशियन पाम ऑयल बोर्ड (एम्पोब) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 की सम्पूर्ण अवधि (जनवरी-दिसम्बर) के दौरान मलेशिया में क्रूड पाम तेल का सकल उत्पादन बढ़कर 193.38 लाख टन पर पहुंच गया जो वर्ष 2023 के कुल उत्पादन 185.52 लाख टन से करीब 7.86 लाख टन अधिक रहा।
इसी तरह आयातक देशों की मजबूत मांग के कारण इस अवधि में पाम तेल का निर्यात 151.35 लाख टन से 17.68 लाख टन उछलकर 169.03 लाख टन तथा पाम कर्नेल तेल का निर्यात 9.82 लाख टन से 1.69 लाख टन बढ़कर 11.51 लाख टन पर पहुंचा।
इसी तरह समीक्षाधीन अवधि के दौरान मलेशिया से पाम कर्नेल तेल का निर्यात 23.12 लाख टन से सुधरकर 23.97 लाख टन, ऑलियो कैमिकल का शिपमेंट 28.64 लाख टन से बढ़कर 29.94 लाख टन और बायो डीजल का निर्यात 2.45 लाख टन से सुधरकर 2.56 लाख टन पर पहुंच गया।
तैयार उत्पादों का निर्यात भी 5.27 लाख टन से बढ़कर 5.86 लाख टन पर पहुंचा मगर अन्य उत्पादों का शिपमेंट 24.23 लाख टन से घटकर 23.75 लाख टन रह गया।
इस तरह मलेशिया से पाम तेल, पाम कर्नेल तेल तथा इससे निर्मित सभी मूल्य संवर्धित उत्पादों का निर्यात वर्ष 2023 के 244.87 लाख टन से 21.73 लाख टन बढ़कर वर्ष 2024 में 266.60 लाख टन पर पहुंच गया।
दूसरी ओर वहां इसी अवधि में पाम तेल का आयात 9.90 लाख टन से लुढ़ककर 2.54 लाख टन पर अटक गया मगर पाम कर्नेल तेल का आयात 1,52,635 टन से 749 टन बढ़कर 1,53,384 टन पर पहुंच गया।
वर्ष 2024 के अंत में मलेशिया में पाम तेल का कुल बकाया अधिशेष स्टॉक घटकर 17.09 लाख टन रह गया जो वर्ष 2023 के अंतिम स्टॉक 22.91 लाख टन से 5.82 लाख टन कम था।
इसके तहत क्रूड पाम तेल का स्टॉक 11.98 लाख टन से गिरकर 9.84 लाख टन तथा प्रोसेस्ड (रिफाइंड) पाम तेल का स्टॉक 10.93 लाख टन से घटकर 8.14 लाख टन रह गया।
