वैश्विक चीनी बाजार: ISO मई 2025 रिपोर्ट
15-May-2025 06:54 PM
2024/25 के लिए संशोधित संतुलन के अनुसार अब वैश्विक घाटा बढ़कर 54.66 लाख टन रहा।
खपत का अनुमान थोड़ा घटाकर 1802.61 लाख टन किया गया है, जबकि उत्पादन घटाकर 1747.95 लाख टन अनुमानित।
2024/25 में व्यापारिक वॉल्यूम में गिरावट की संभावना है; आयात मांग और निर्यात आपूर्ति लगभग संतुलन में रहेंगी।
वैश्विक स्टॉक का स्तर घटकर 939.31 लाख टन पहुंचने का अनुमान।
स्टॉक-टू-यूज़ अनुपात गिरकर 52.11% हो गया है, जो पिछले 9 वर्षों में सबसे कम है। ISO का वैकल्पिक स्टॉक अनुमान 13 वर्षों का न्यूनतम स्तर पर।
बाजार मूल्य अपडेट
मई (9 तारीख तक) में औसत मासिक ISA मूल्य लगभग 30 माह के न्यूनतम स्तर के पास।
अगले तीन महीनों के लिए ISO का मूल्य दृष्टिकोण 'न्यूट्रल से बुलिश'।
2025 की पहली तिमाही में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव; ब्रेंट क्रूड जनवरी से अब तक 18% गिरा।
फरवरी से अप्रैल के बीच अधिकांश प्रमुख चीनी बाजारों में कीमतों में वृद्धि हुई, जबकि वैश्विक कच्ची चीनी की कीमतों में 5% की गिरावट आई।
वैश्विक फ्यूल एथेनॉल बाजार
2025 में वैश्विक एथेनॉल उत्पादन का अनुमान 120.7 अरब लीटर है, जो 2024 के 118.5 अरब लीटर से 1.9% अधिक है।
खपत का अनुमान 2025 में 119.5 अरब लीटर है, जो 2024 के मुकाबले 1.8% अधिक है।
अमेरिका का उत्पादन 60.7 अरब लीटर रहने का अनुमान, 2024 से थोड़ा कम।
ब्राज़ील का उत्पादन 2025 में बढ़कर 34.48 अरब लीटर होने का अनुमान है (2024 में 33.68 अरब लीटर)।
भारत का उत्पादन 2025 में बढ़कर 8.0 अरब लीटर पहुंच सकता है, जिससे मिश्रण लक्ष्य को समर्थन मिलेगा।
