वैश्विक दलहन बाजार

13-Apr-2026 09:28 AM

वैश्विक दलहन बाजार
★ मटर, मसूर और चने में अलग-अलग रुझान रहा।
मटर: बाजार स्थिर
★ चीन द्वारा कनाडाई मटर पर आयात शुल्क हटाने और भारत द्वारा मार्च 2027 तक आयात अनुमति बढ़ाने से व्यापारिक मांग मजबूत बनी हुई है।
★ ईरान-सम्बंधित तनाव कम होने से तेल कीमतों में नरमी की उम्मीद है, जिससे समुद्री मालभाड़ा घट सकता है और निर्यात लागत कम हो सकती है।
~~~~~~~
मसूर: मिश्रित रुख
★ प्रमुख निर्यातक देशों में स्टॉक अधिक होने से हरी मसूर बाजार फिलहाल दबाव में। 
★ एल-नीनो की बढ़ती संभावना और भारत में कमजोर मानसून अनुमान से आने वाले महीनों में उत्पादन जोखिम बढ़ सकता है, जिससे आयात मांग तेज होने की संभावना बन रही हैं।
~~~~~~~
चना : सीमित सुधार
★ छोटे दाने वाले देसी चने की मांग बढ़ने से ऑस्ट्रेलिया में किसानों के भाव 4% तक बढ़े।
★ इससे संकेत मिलता है कि अंतरराष्ट्रीय खरीदार धीरे-धीरे सक्रिय हो रहे हैं। यदि भारत में मानसून कमजोर रहता है, तो आने वाले समय में दलहन बाजार में और तेजी बन सकती है।